🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Mirzapur The Movie Teaser : बड़े पर्दे पर लौट रहा है 'भौकाल', फिर खून से सनेगी मिर्जापुर की धरती

फिल्म के डायलॉग से लेकर इंटेंसिटी तक, हर चीज को लेकर फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

By Moumita Bhattacharya

Jun 25, 2026 18:54 IST

मात्र 2 मिनट 22 सेकंड का टीजर लेकिन रिलीज होने के साथ ही फैंस को समझ में आ गया कि बॉक्स ऑफिस पर मचेगा भौकाली तूफान। एक फिर से कालीन भैया-गुड्डू और मुन्ना भैया मिर्जापुर की धरती को खून से लाल करने के लिए तैयार हैं।

'मिर्जापुर द मूवी' में इस बार यह लड़ाई मिर्जापुर की गद्दी पर बैठने की नहीं बल्कि खुदे के एम्पायर को खड़ा करने की है।

भौकाल है टीजर

एक्सेल एंटरटेंमेंट और अमेजन एमजीएम स्टुडियोज के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। इस बार ओटीटी पर वेब सीरिज नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर सीधे सिनेमा के तौर पर रिलीज होने वाली है।

Read Also | भारत में कब बड़े पर्दे पर रिलीज होगी ‘डोरेमोन’? दोस्ती और समुद्र की गहराई की नई कहानी

फिल्म के डायलॉग से लेकर इंटेंसिटी तक, हर चीज को लेकर फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म के टीजर की शुरुआत ही कालिन भैया के डायलॉग के साथ होती है, 'काबिल औलाद बहुत मुश्किल से मिलती है और कभी-कभी नहीं मिलती है।' इस डायलॉग को पंकज त्रिपाठी अपने चिर-परिचित अंदाज में बोलते नजर आते हैं। इसके बाद ही गुड्डु भैया यानी अली फजल की एंट्री होती है।

अपना एम्पायर खड़ा करेंगे बबलू पंडित

'मिर्जापुर द मूवी' में गुड्डू का छोटा भाई बबलू पंडित भी लौट रहा है। वेब सीरिज में यह किरदार विक्रांत मैसी ने निभाया था लेकिन फिल्म में यह किरदार 'पंचायत' फेम सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार निभा रहे हैं। एक तरह से कहा जा सकता है कि जितेंद्र कुमार इस टीजर का सबसे बड़ा मास्टर स्ट्रोक हैं।

कहानी में नया एंगल रवि किशन जोड़ते हैं। टीजर में रवि किशन का किरदार बेहद रहस्यमय दिखाया गया है। उनकी दमदार डायलॉग डिलीवरी दर्शकों को सिनेमाहॉल में सीट पर उछलने के लिए मजबूर कर देगी।

फिल्म में रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रेया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढ़ा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, अंजुम शर्मा, सोनल चौहान, अनंग्शा विश्वास जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2.5 घंटा लंबी होने वाली है। सिनेमाहॉल में यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।

यहां देखें 'मिर्जापुर द मूवी' का टीजर :-

Articles you may like: