🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सुबह से उमस वाली भीषण गर्मी और दोपहर होते ही कोलकाता समेत कई जिलों में तेज आंधी-बारिश, रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 25, 2026 15:55 IST

आसमान में काले बादलों का डेरा और तेज आंधी। दोपहर होते की कोलकाता में काले बादल घिर आए और उसके साथ तेज हवा के झोंके और बारिश शुरू हुई। साथ में बिजली का कड़कना और वज्रपात। गुरुवार (25 जून) की दोपहर को करीब 2 बजे कोलकाता में अचानक बादल छा गए। सिर्फ कोलकाता ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कोलकाता के अलावा आसपास के जिलों जैसे हुगली, उत्तर 24 परगना, कोलकाता, दक्षिण 24 परगना आदि में भी तेज बारिश हो रही है।

इसके साथ लगातार वज्रपात ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान प्रति घंटा करीब 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं बह रही हैं।

Read Also | तेज बारिश और आंधी से कोलकाता में जनजीवन अस्त-व्यस्त, भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार (25 जून) को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं सर्वाधिक तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

दूसरी ओर उत्तर बंगाल में भी भारी बारिश जारी रही। कई जिलों में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। दार्जिलिंग से कुचबिहार तक भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जतायी गयी है।

वर्तमान में वज्रपात की घटनाएं बढ़ जाने की वजह मौसम विभाग ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बताया गया है कि बारिश और वज्रपात के समय बहुत जरूरी नहीं होने पर घर से बाहर न निकले।

अगर घर से बाहर हैं तो खुली जगह या पेड़ के नीचे न खड़े होकर किसी इमारत के नीचे आश्रय लेने की सलाह दी गयी है। इसके साथ ही वज्रपात के समय जमा पानी में भी नहीं जाने की सलाह दी गयी है।

Articles you may like: