कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से मरने वालों और घायलों के लिए प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO India) की ओर से वित्तीय सहायता की घोषणा की गयी है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी इस घटना में प्रभावितों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।
बता दें, बुधवार (24 जून) की दोपहर को तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत अचानक भरभराकर ढह गयी। इस हादसे में मरने वालों की संख्या करीब 8 और 20 से ज्यादा घायल बताए जाते हैं।
हादसे के 20 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद मलबे में अभी भी लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए सेना के अत्याधुनिक ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार की मदद ली जा रही है।
Read Also | तारातला गोदाम हादसा : मालिक समेत 5 गिरफ्तार, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 8, SIT गठित
प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता की घोषणा
गुरुवार (25 जून) को PMO India की ओर से आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर मुआवजे की घोषणा की गयी। बताया जाता है कि हादसे में मरने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद और घायलों को 50 हजार रुपए की मदद करने की घोषणा की गयी है।
इसके साथ ही इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट में लिखा गया है कि कोलकाता में कल (24 जून) को जो घटना घटी वह बेहद दुःखद है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) की ओर मृतकों के परिजनों को ₹2लाख की वित्तीय सहायता की जाएगी। घायलों को ₹50 हजार की मदद की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावितों के साथ है।
PMO India द्वारा X हैंडल पर किया गया पोस्ट :-
The mishap in Kolkata yesterday is saddening. An ex-gratia of Rs. 2 lakh each will be given from PMNRF to the next of kin of those who lost their lives in the mishap. The injured would be given Rs. 50,000. The state government is working round the clock to ensure that those
— PMO India (@PMOIndia) June 25, 2026
मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा
तारातला हादसे में मरने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों को ₹10 लाख की वित्तीय मदद करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने घायलों को ₹1 लाख का मुआवजा दी जाएगी। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार (25 जून) को विधानसभा में की।
उन्होंने कहा कि मृत्यु की क्षतिपूर्ति कभी भी वित्तीय मदद से नहीं की जा सकती है। इसे स्वीकार करते हुए एक जिम्मेदार सरकार अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। PMO की ओर से आर्थिक मदद की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री ने X हैंडल पर पोस्ट कर धन्यवाद दिया।