🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

तेज बारिश और आंधी से कोलकाता में जनजीवन अस्त-व्यस्त, भारी बारिश का पूर्वानुमान

दोपहर के 2 बजते ही आसमान में अचानक काले बादलों ने डेरा डाला और तेज बारिश शुरू हुई।

By Moumita Bhattacharya

Jun 23, 2026 16:14 IST

कोलकाता में हुई भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार की दोपहर को हुई बारिश के कारण महानगर में कई जगहों पर पेड़ उखड़ कर गिर गए।

दोपहर के 2 बजते ही आसमान में अचानक काले बादलों ने डेरा डाला और तेज बारिश शुरू हुई। इसके साथ ही तेज हवाओं के झोंके और वज्रपात ऐसा मानो कान के पर्दे ही फाड़ देंगे। कोलकाता के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश हुई जिस कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ कर गिर गए।

Read Also | हल्की बारिश ने उमस वाली तीखी गर्मी से दिलायी राहत, कैसा रहेगा अगले कुछ दिनों तक कोलकाता समेत बंगाल का मौसम?

जवाहर लाल नेहरू रोड पर विधान मार्केट के सामने सड़क पर एक बड़ा पेड़ तिरछा होकर उखड़ कर गिर गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 2.40 बजे के बाद से अगले 2-3 घंटे तक कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नदिया में तेज आंधी-बारिश होने की चेतावनी जारी हुई।

इसके साथ ही पुरुलिया में भी बारिश की चेतावनी जारी की गयी। तेज बारिश और वज्रपात के साथ ही तेज हवाओं के बहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान प्रति घंटा 40 से 50 किलोमीटर हवाओं के बहने की संभावना जतायी गयी।

Read Also | IMD अलर्ट: मुंबई में मानसून की एंट्री, कई राज्यों में बारिश का विस्तार

वज्रपात का पूर्वानुमान होने की वजह से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गयी है। मौसम विभाग ने खासतौर पर खेत और खलिहानों में काम करने वाले मजदूरों और किसानों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Articles you may like: