एक रिजॉल्यूशन पारित कर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। ऋतव्रत बनर्जी (Ritabrata Banerjee) के नेतृत्व वाले गुट की ओर से यह दावा किया जा रहा है। सोमवार की शाम से यह दावा सामने आ रहा है।
खुद को असली तृणमूल होने का दावा करते हुए नई कार्यसमिति का गठन किया गया है। इसके साथ ही सूत्रों के हवाले से यह बी दावा किया जा रहा है कि तृणमूल के उक्त शिविर ने अब तृणमूल के चेयरपर्सन के पद से ममता बनर्जी को भी हटा दिया गया है।
सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि तृणमूल की इस शिविर के चेयरमैन के पद पर अब हावड़ा मध्य विधानसभा केंद्र के विधायक अरुप राय को बैठाया गया है। इसके साथ ही 11 अन्य सदस्यों के साथ एक कमेटी का गठन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार न्यू टाउन के एक होटल में सोमवार की शाम को तृणमूल के विद्रोही विधायकों की एक बैठक हुई।
इस बैठक में विरोधी पार्टी के नेता ऋतव्रत बंद्योपाध्याय समेत अन्य बागी विधायक भी मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार कानूनी जटिलताओं को दूर कर तृणमूल के नए प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सचिव और अन्य पदों पर नए लोगों के नामों की घोषणा की जा सकती है। बताया जाता है कि नई एग्जिक्यूटिव कमेटी का गठन भी किया गया है।