🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

WB Budget 2026: नए जिले, नई नगर पालिकाओं की घोषणा के साथ विधवाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए क्या है खास?

राज्य में भाजपा सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश होने की वजह से आम जनता को काफी उम्मीदें थी। आइए जान लेते हैं बजट 2026 में कौन सी घोषणाएं हुई?

By Moumita Bhattacharya

Jun 22, 2026 16:46 IST

राज्य में भाजपा की सरकार का पहला पूर्ण बजट सोमवार (22 जून) को पेश किया गया। बजट में नए जिले, महकमा और नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। दूसरी ओर राज्य की विधवाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए भी बजट में बड़ी घोषणाएं की गयी हैं।

राज्य में भाजपा सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश होने की वजह से आम जनता को काफी उम्मीदें थी। आइए जान लेते हैं बजट 2026 में कौन सी घोषणाएं हुई?

विधवा और बुजुर्गों के भत्ते में वृद्धि

वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज (22 जून) को बजट पेश करते हुए बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए बड़ी घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि समाज में इन तीनों श्रेणियों के लोग सबसे अधिक असुरक्षित हैं। इनकी सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन श्रेणी के लोगों को मिलने वाले मासिक पेंशन में ₹500 की वृद्धि की घोषणा की।

Read Also | राज्य सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता! शुभेंदु अधिकारी की बड़ी घोषणा

पिछली सरकार में विधवा और बुजुर्गों को मिलने वाला भत्ता ₹1000 था। उसे बढ़ाकर बजट 2026 में ₹1500 करने की घोषणा की गयी। उसी प्रकार पिछली सरकार में दिव्यांगों को ₹1000 का 'मानविक भत्ता' दिया जाता था जिसे अब बढ़ाकर ₹1500 किया गगया है।

बता दें, पश्चिम बंगाल राज्य के प्रतिबंधी सम्मिलनी आंकड़े से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में वर्तमान में कुल 60 लाख दिव्यांग मौजूद हैं जिन्हें इस परियोजना की सुविधा मिलेगी।

5 नए जिले और कई नगर पालिका का प्रस्ताव

राज्य में 5 नए जिले बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके साथ ही एक पुलिस जिला और एक नया महकमा बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।

5 नए जिला -

कोलकाता

बसिरहाट

सुन्दरवन

जंगीपुर

आरामबाग

कांथी में नया पुलिस जिला और गोपीबल्लभपुर में नया महकमा बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।

इसके साथ ही जो नए नगर पालिका बनाने की घोषणा की गयी है उनमें शामिल हैं -

शिवमंदिर

चांचल

गाजल

बेल्दा

बागनान

जयगांव

कोलाघाट

कामारपुकुर

टुंगीदिघी

हेमताबाद, बिनाचापड़ा, करणदिघी, माणिकचक, फलता और कालिम्पोंग जिले के लाभा ब्लॉक के गितदाबलिंग, गढबेता, चंडीपुर और काकद्वीप में नया फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके साथ दार्जिलिंग के डाली फायर ब्रिगेड स्टेशन को विकसित किया जाएगा।

Read more News on West Bengal Budget 2026-27 :

सरकारी व अवकाशप्राप्त कर्मचारियों के लिए 20% DA वृद्धि की घोषणा, कब से मिलेगा बढ़ा हुआ DA?

राज्य की सभी परियोजनाएं जारी रहेंगी, जरूरत के आधार पर होगा बदलाव - वित्त मंत्री की घोषणा

सिविक, विलेज पुलिस के पारिश्रमिक में ₹2 हजार की वृद्धि, होमगार्ड और सिविल डिफेंस कर्मियों के लिए भी बड़ी घोषणा

1 लाख रिक्त पदों पर सरकार करेगी नियुक्ति, 10% पद अग्निवीरों के लिए आरक्षित

श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर राज्य में रहेगी छुट्टी, बजट में हुई घोषणा

Articles you may like: