🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

राज्य सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता! शुभेंदु अधिकारी की बड़ी घोषणा

राज्य सरकार ने 20 प्रतिशत DA वृद्धि की घोषणा की लेकिन केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले DA की तुलना में अंतर 22 प्रतिशत बना हुआ है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 22, 2026 16:03 IST

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जो वादा किया था उसे पूरा करते हुए आखिरकार बंगाल की भाजपा सरकार ने अपने पहले पूर्ण बजट में महंगाई भत्ता (DA) को लेकर बड़ी घोषणा की।

वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता (Swapan Dasgupta) ने बजट भाषण में राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए 2 या 3 प्रतिशत नहीं बल्कि सीधे 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने की घोषणा की।

हालांकि इसके बावजूद राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले DA का अंतर 22 प्रतिशत बना हुआ है। इस अंतर को खत्म करने के लिए बजट के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने मीडिया को संबोधित करते हुए बड़ा आश्वासन दिया।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि 20 प्रतिशत DA बढ़ाने के बावजूद केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ जो अंतर रहा गया है, उसे भी धीरे-धीरे खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के बीच DA का अंतर कम होगा।

पर कब तक मिलेगा बढ़ा हुआ DA?

इस बारे में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि दुर्गापूजा के महीने में ही राज्य सरकार के कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में बढ़ा हुआ DA पहुंच जाएगा। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि हम जल्द से जल्द सभी बकाया राशि की भुगतान करेंगे।

केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के बीच DA का जो 22 प्रतिशत का अंतर बचा हुआ है उसे भी चरणबद्ध तरीके से पूरा कर लिया जाएगा। स्वप्न दासगुप्ता के एक और बजट तक इंतजार करें। मैं तो साथ में हूं ही। 7वें वेतन आयोग के लिए कमेटी का गठन भी किया जा चुका है।

सरकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'एक दोस्त के तौर पर कुछ महीने का समय मुझे दें। नए वित्त मंत्री को सब कुछ समझने में थोड़ा समय लगेगा।'

Read more News on West Bengal Budget 2026-27 :

सरकारी व अवकाशप्राप्त कर्मचारियों के लिए 20% DA वृद्धि की घोषणा, कब से मिलेगा बढ़ा हुआ DA?

राज्य की सभी परियोजनाएं जारी रहेंगी, जरूरत के आधार पर होगा बदलाव - वित्त मंत्री की घोषणा

सिविक, विलेज पुलिस के पारिश्रमिक में ₹2 हजार की वृद्धि, होमगार्ड और सिविल डिफेंस कर्मियों के लिए भी बड़ी घोषणा

1 लाख रिक्त पदों पर सरकार करेगी नियुक्ति, 10% पद अग्निवीरों के लिए आरक्षित

श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर राज्य में रहेगी छुट्टी, बजट में हुई घोषणा

हमने पूरा किया अपना वादा

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 'घेऊ-घेऊ' (कुत्ते का भौंकना) टिप्पणी का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कटाक्ष करते हुए सरकारी कर्मचारियों से कहा कि आपलोगों के साथ तो पूर्व मुख्यमंत्री कुत्तों जैसा सलूक करती थी। कभी 2 प्रतिशत तो कभी 4 प्रतिशत।

इसके बावजूद कहती थी कि कुत्तों जैसा मत भौंको। लेकिन हमने अपना वादा पूरा किया। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि पहले वाली सरकार ने कर्मचारियों को कुछ नहीं दिया था। मैं वादा किया था। केंद्र के साथ आपलोगों का (DA) अंतर 42 प्रतिशत था। एक बार में 20 प्रतिशत दिया।

कुछ महीने का समय दें। बराबरी का DA आपलोगों को मिलेगा। जिन लोगों को बकाया अभी तक नहीं मिला है, फंड मिलते ही धीरे-धीरे वह भी मिल जाएगा।

गौरतलब है कि राज्य सरकार के कर्मचारी बहुत उम्मीद के साथ पूर्ण बजट में DA बढ़ने की आस लगाए बैठे हुए थे। उनकी उम्मीदों के मुताबिक वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने बजट में 20 प्रतिशत DA की वृद्धि की घोषणा की।

बता दें, वर्तमान में राज्य के सरकारी कर्मचारी, अर्ध-सरकारी कर्मचारी, शिक्षक और गैर-शिक्षा कर्मचारियों को 18 प्रतिशत DA मिल रहा है। सोमवार (22 जून) को पेश हुए बजट में 20 प्रतिशत अतिरिक्त DA देने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके साथ DA की कुल दर बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगी।

साथ ही राज्य के पेंशनभोगियों को भी राहत देते हुए अतिरिक्त 20 प्रतिशत डियरनेस रिलीफ (DR) देने की घोषणा की गई है। इस लाभ लाखों सेवानिवृत्त कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को मिलेगा।

बजट में हुई घोषणा के अनुसार DA की बढ़ी हुई दरें 1 अक्तूबर 2026 से लागू होंगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संकेत दिया कि राज्य सरकारी कर्मचारियों की झोली भविष्य में और भरने वाली है।

Articles you may like: