🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

WB Budget 2026 : सिविक, विलेज पुलिस के पारिश्रमिक में ₹2 हजार की वृद्धि, होमगार्ड और सिविल डिफेंस कर्मियों के लिए भी बड़ी घोषणा

सिविल डिफेंस कर्मियों के लिए महीने में कम से कम 20 दिन काम की गारंटी देने का फैसला लिया गया है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 22, 2026 14:23 IST

पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार ने सिविक वॉलेंटियर और ग्रीन (विलेज) पुलिस कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की है। सोमवार (22 जून) को विधानसभा में पूर्ण बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता (Swapan Dasgupta) ने कहा कि सिविक और ग्रीन पुलिस कर्मियों के वेतन में ₹2,000 रुपये की वृद्धि की जा रही है।

इसके साथ ही उन्होंने होमगार्ड और NVF (नेशनल वॉलंटियर फोर्स) कर्मियों के लिए भी बजट में बड़ी घोषणा की गई है।

वित्त मंत्री ने कहा कि होमगार्ड और NVF कर्मियों के पारिश्रमिक में भी ₹2,000 रुपये की मासिक वृद्धि की जा रही है। इसके अलावा सिविल डिफेंस कर्मियों के लिए महीने में कम से कम 20 दिन काम की गारंटी देने का फैसला लिया गया है। राज्य परिवहन विभाग में भी मासिक पारिश्रमिक बढ़ाने का फैसला किया गया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि पारा-टीचरों को मिलने वाले लाभों से वंचित न रहना पड़े। इसे सुनिश्चित करने के लिए उनके मासिक मानदेय में ₹5,000 रुपये की वृद्धि करने का फैसला लिया गया है।

Read Also | विधानसभा में पेश हो रहा है वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बंगाल की भाजपा सरकार का पहला पूर्ण बजट

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने कहा कि स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन में अनुबंध आधारित ड्राइवरों और एजेंसी के माध्यम से नियुक्त ड्राइवरों के पारिश्रमिक पिछले वित्तीय वर्ष में बढ़ाया गया था। उसी आधार पर स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन में अनुबंधित कंडक्टरों और एजेंसी के माध्यम से नियुक्त कंडक्टरों का पारिश्रमिक बढ़ाकर मासिक ₹16,000 रुपये करने का प्रस्ताव दिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस प्रशासन की सहायता में कार्यरत सिविक वॉलंटियर्स, विलेज पुलिस और ग्रीन पुलिस कर्मियों के योगदान को मान्यता देते हुए अगस्त माह से उनके मासिक पारिश्रमिक में ₹2,000 रुपये की वृद्धि करने का प्रस्ताव किया गया है।

इसके अलावा होमगार्ड और NVF कर्मियों के वेतन में भी 2,000 रुपये प्रति माह की वृद्धि की जाएगी। वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाओं में योगदान देने वाले प्राणीबंधु, प्राणी मित्र, प्राणीसेवी, मैत्री और अन्य AI कर्मी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके कार्य को सम्मान देते हुए उनका मासिक मानदेय भी 2,000 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है।

Read Also | सरकारी व अवकाशप्राप्त कर्मचारियों के लिए 20% DA वृद्धि की घोषणा, कब से मिलेगा बढ़ा हुआ DA?

वहीं बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस बारे में कहा कि सिविक वॉलेंटियर और विलेज पुलिस का मानदेय 2000 रुपया बढ़ाया जा रहा है लेकिन उन्हें यह ध्यान रखना होगा कि उनकी स्क्रुटनी होगी। इनके दस्तावेजों में काफी फर्जीवाड़ा है।

किसी की शारीरिक क्षमता नहीं है तो किसी की शैक्षणिक योग्यता नहीं है। कोई पार्टी के कैडर के तौर पर काम करता है। इन सभी की स्क्रुटनी होगी। उन्हें इस बात को ध्यान में रखना होगा। छंटनी नहीं होगी लेकिन स्क्रुटनी जरूर होगी।

Articles you may like: