🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

WB Budget 2026 : राज्य की सभी परियोजनाएं जारी रहेंगी, जरूरत के आधार पर होगा बदलाव - वित्त मंत्री की घोषणा

वित्त मंत्री ने कहा कि आवश्यकतानुसार इन योजनाओं में कुछ बदलाव किए जाएंगे, ताकि उन्हें और प्रभावी बनाया जा सके।

By Moumita Bhattacharya

Jun 22, 2026 13:56 IST

सोमवार (22 जून) को पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का पहला बजट पेश किया गया। बजट भाषण की शुरुआत में ही वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता (Swapan Dasgupta) ने स्पष्ट किया कि राज्य में अब तक चल रही सभी जनहित योजनाओं को जारी रखा जाएगा।

हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि आवश्यकतानुसार इन योजनाओं में कुछ बदलाव किए जाएंगे, ताकि उन्हें और प्रभावी बनाया जा सके।

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने कहा कि यह सुनिश्चित करना होगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक पहुंचे। इन योजनाओं में आवश्यकतानुसार बदलाव भी करने होंगे। गौरतलब है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद जब शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तभी उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि पिछली सरकार (तृणमूल) के समय चल रही विभिन्न जनहित योजनाओं को जारी रखा जाएगा।

Read Also | सरकारी व अवकाशप्राप्त कर्मचारियों के लिए 20% DA वृद्धि की घोषणा, कब से मिलेगा बढ़ा हुआ DA?

अब राज्य की भाजपा सरकार के पहले पूर्ण बजट में भी वित्त मंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा बल्कि सभी जनहित योजनाएं चालू रहेंगी। हां, उनमें आवश्यकतानुसार बदलाव जरूर किए जाएंगे।

जैसे पिछली सरकार की स्वास्थ बीमा योजना 'स्वास्थ्य साथी' को बदलकर केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना 'आयुष्मान भारत' को लागू किया जा रहा है।

उसी प्रकार तृणमूल सरकार द्वारा महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गयी योजना 'लक्ष्मी भंडार' को बदलकर भाजपा सरकार ने 'अन्नपूर्णा योजना' को शुरू किया है। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहायता और बेरोजगार युवाओं के लिए वित्तीय मदद से जुड़ी योजनाओं को भी नई सरकार ने जारी रखा है।

Articles you may like: