🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

LIVEWB Budget Live : विधानसभा में पेश हो रहा है वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बंगाल की भाजपा सरकार का पहला पूर्ण बजट

आज पश्चिम बंगाल विधानसभा में पेश हो रहा है भाजपा सरकार का पहला बजट। क्या मिलेगी सौगात और जनता के हित में की जाएंगी कौन सी घोषषाएं? जानिए यहां

By Moumita Bhattacharya

Jun 22, 2026 11:25 IST
2026-06-22 14:04

सीविक वॉलेंटियर की स्क्रुटनी होगी - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सीविक वॉलेंटियर और विलेज पुलिस को 2000 रुपया दे रहा हूं। इनके दस्तावेजों में काफी फर्जीवाड़ा है। किसी की शारीरिक क्षमता नहीं है तो किसी की शैक्षणिक योग्यता नहीं है। कोई पार्टी के कैडर के तौर पर काम करता है। इन सभी को हटाया जाएगा। इस बात को ध्यान में रख सकते हैं। छंटनी नहीं होगी लेकिन स्क्रुटनी होगी।

2026-06-22 14:01

विरोधियों के पास कहने के लिए कुछ नहीं - मुख्यमंत्री

बजट के अंत में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बजट भाषण के बाद विरोधियों के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। इसके बावजूद पिछली कई बार से जीत रहे विधायक अशोक देव ने कहा कि वकीलों के लिए अगर कुछ रहता तो अच्छा होता।

2026-06-22 13:40

शैक्षणिक संस्थानों, मंदिर, अस्पताल से 1 किमी की परिधि में शराब की दुकान नहीं

शैक्षणिक संस्थानों, मंदिर, अस्पताल से 1 किलोमीटर की परिधि में किसी भी शराब की दुकान को लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। KMC के मामले में यह दूरी 500 मीटर की है। बीएसएफ के जवानों को वृत्ति कर से छुटकारा दिया जा रहा है। अगर वृत्ति कर बाकी रहता है तो कारावास के बजाए सिर्फ आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा।

2026-06-22 13:37

श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर छुट्टी

वित्त मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि 6 जुलाई को श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्म दिन पर अब से राज्य में छुट्टी रहेगी। 125 करोड़ रुपए की लागत से डॉ. श्यामा प्रसाद की मूर्ति का निर्माण होगा। उनकी याद में पुस्तकालय में 200 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा।

2026-06-22 13:35

वंदे मातरम् के लिए बनेगा म्यूजियम और कल्चरल सेंटर

झारग्राम जिले के जंगलमहल चिड़ियाघर में नई टाइगर सफारी बनायी जाएगी। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने की खुशी में एक आधुनिक म्यूजियम कम कल्चरल सेंटर बनाया जाएगा। टैगोर कल्चरल सेंटर की स्थापना भी की जाएगी।

2026-06-22 13:32

बंगाल शक्तिपीठ सर्किट बनाने की योजना

दुकान, रेस्तरां 24 घंटे खुला रखने का प्रस्ताव। इसके लिए श्रम कानून में आवश्यकतानुसार बदलाव की योजना है। व्यवसायियों से वसूली को रोकने के लिए नई कानून बनाने का प्रस्ताव है। गृहिणियों को क्लाउड किचन खोलने के लिए उत्साहित करने के लिए नई पॉलिसी लाने की योजना है। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य में कालीघाट, तारापीठ मंदिर, कंकालीतला समेत कई शक्तिपीठ के लिए हेरिटेज कमिशन बनाने का प्रस्ताव है। एक बंगाल शक्तिपीठ सर्किट बनाया जाएगा।

2026-06-22 13:29

मिड डे मील का भत्ता 10 रुपया प्रति छात्र बढ़ा

वित्त मंत्री ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रति मील भत्ता 10 रुपया बढ़ाया गया। रसोईयों का भत्ता 1000 रुपया बढ़ाया जा रहा है। बुजुर्गों और विधवाओं के लिए 500 रुपया भत्ता बढ़ाया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा केंद्र में एक मिनी इंडोर स्टेडियम बनाने की योजना है।

2026-06-22 13:09

उत्तर बंगाल में एक AIIMS और कैंसर अस्पताल बनेगा

वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तर बंगाल में एक IIT, एक AIIMS और एक कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। सिउड़ी अस्पताल को विकसित किया जाएगा। अलीपुरदुआर, कालिम्पोंग में नया मेडिकल कॉलेज बनेगा। कांथी, फलता में महिला कॉलेज बनाया जाएगा। इसके अलावा 13 मेडिकल कॉलेजों में 650 MBBS सीटे बढ़ायी जाएगी। झारग्राम में आदिवासी विश्वविद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपए का अनुदान।

2026-06-22 13:06

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मेधावी छात्रों को ₹30 हजार की सहायता

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मेधावी छात्रों को ₹30 हजार की एकमुश्त सहायता प्रदान की जाएगी। उत्तर बंगाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनेगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए मेडल जीतने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

2026-06-22 13:02

अत्याधुनिक अस्पतालों के निर्माण के लिए निजी कंपनियों को सशर्त प्रस्ताव

वित्त मंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण के लिए निजी कंपनियों का आह्वान किया है। उन्हें सरकार के लिए निःशुल्क अथवा सब्सिडी पर 50 प्रतिशत बेड आरक्षित रखना पड़ेगा। मुंबई-वेल्लोर में चिकित्सा के लिए जाने पर सरकारी व्यवस्था पर मरीज के परिजनों के रहने की व्यवस्था।

2026-06-22 12:55

पैरा शिक्षकों के मानदेय में ₹5 हजार की वृद्धि

वित्त मंत्री ने विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि पैरा शिक्षकों को सुविधाओं से वंचित किया गया है। इसलिए अब उनके मानदेय में ₹5 हजार की वृद्धि की जाएगी।

2026-06-22 12:46

कई शहरों में बनेंगे नए एयरपोर्ट

वित्त मंत्री ने कहा कि पुरुलिया, मालदह, बालुरघाट में नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा। हासिमारा एयरबेस को 25 एकड़ की भूमि दी जाएगी। इसके अलावा सिलीगुड़ी, आसनसोल, दुर्गापुर में मेट्रो रेल बनाने की योजना भी बनायी जा रही है।

2026-06-22 12:43

मुड़ीगंगा पर सेतु निर्माण की योजना

वित्त मंत्री ने कहा कि 15 नए सबस्टेशन बनाए जाएंगे। 12 शहरों पर जमीन के नीचे से केबलिंग करने की योजना बनायी गयी है। सागरद्वीप तक आवाजाही में सुविधा के लिए राज्य सरकार मुड़ीगंगा पर सेतु निर्माण की योजना बना रही है।

2026-06-22 12:37

₹900 करोड़ की लागत से एलिवेटेड कॉरिडोर

वित्त मंत्री ने कहा कि ₹1200 करोड़ की लागत से कालना-शांतिपुर को जोड़ने वाली सेतु का निर्माण किया जाएगा। ₹900 करोड़ की लागत से चिंगड़ीहाटा से न्यूटाउन के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। घाटाल मास्टर प्लान के लिए ₹1200 करोड़ का अनुमोदन दिया गया है।

2026-06-22 12:33

महिलाओं को मुफ्त बस सेवा के लिए ₹550 करोड़ का अनुमोदन

वित्त मंत्री ने कहा कि महिलाओं को मुफ्त बस सेवा प्रदान करने के लिए ₹550 करोड़ का अनुमोदन दिया गया है। अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36 हजार करोड़ का अनुमोदन दिया गया है।

2026-06-22 12:33

210 और जन आहार केंद्र बनेंगे

वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में 4 जन आहार केंद्र शुरू किया गया है। ऐसे और 210 जन आहार केंद्र बनाएं जाएंगे।

2026-06-22 12:30

आंगनवाड़ी और आशाकर्मियों के मासिक वेतन में ₹5 हजार की वृद्धि

आंगनवाड़ी और आशाकर्मियों के काम को स्वीकृति प्रदान करते हुए उनके मासिक वेतन में ₹5 हजार की वृद्धि की जा रही है।

2026-06-22 12:28

अविवाहित छात्रा को ₹50 हजार की एकमुश्त सहायता

वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने घोषणा करते हुए कहा कि अविवाहित छात्राओं को एकमुश्त ₹50 हजार की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। गर्भवती महिलाओं को ₹21 हजार की एकमुश्त सहायता प्रदान की जाएगी। गर्भवती महिलाओं को 6 पौष्टिक किट दी जाएगी।

2026-06-22 12:23

18 प्रतिशत पर और 20 प्रतिशत DA में बढ़ोतरी

राज्य सरकार के कर्मचारियों को 18 प्रतिशत के ऊपर 20 प्रतिशत DA वृद्धि की घोषणा वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने की। यानी कुल DA 38 प्रतिशत हुआ। 1 अक्तूबर 2026 से लागू।

2026-06-22 12:21

सीविक वॉलेंटियर, विलेज पुलिस का मासिक वेतन ₹2 हजार बढ़ाया जा रहा : वित्त मंत्री

वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने कहा कि सीविक वॉलेंटियर, वीलेज पुलिस का मासिक वेतन ₹2 हजार बढ़ाया जा रहा है। अवकाशप्राप्त संवाददाताओं को मासिक ₹5 हजार पेंशन दिया जाएगा।

2026-06-22 12:18

MLA लैड 70 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए : वित्त मंत्री

MLA लैड को ₹70 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपया करने की घोषणा वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने की।

2026-06-22 12:16

1 लाख रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति : वित्त मंत्री

राज्य सरकार की 1 लाख रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति। 33 प्रतिशत पदों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा। रिक्त पदों में से 20 हजार पुलिस विभाग के लिए।

2026-06-22 12:13

राज्य पर है कुल 8 लाख 55 हजार करोड़ रुपए का कर्ज : वित्त मंत्री

वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने विधानसभा में कहा कि राज्य पर कुल ₹8 करोड़ 55 लाख का कर्ज है।

2026-06-22 12:12

राज्य की सभी सामाजिक परियोजनाएं जारी रहेंगी : वित्त मंत्री

पूर्ण बजट पेश करने के शुरुआत में ही वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने स्पष्ट किया कि राज्य की नई सरकार का लक्ष्य विकसित भारत बनाना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए ही वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जा रहा है। राज्य की सभी सामाजिक परियोजनाएं चालू रहेंगी।

2026-06-22 12:04

वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश शुरू

विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भाजपा सरकार का पूर्ण बजट वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने पेश करना शुरू किया।

2026-06-22 12:00

आज सिर्फ आम बजट पेश होगा : अग्निमित्रा पॉल

बजट अधिवेशन में शामिल होने के लिए राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पॉल विधानसभा पहुंची। वहां उन्होंने कहा कि आज विधानसभा में आम बजट पेश होगा। अलग-अलग विभागों का बजट बाद में पेश होगा।

2026-06-22 11:58

वित्त मंत्री को मुख्यमंत्री ने दही-चीनी खिलायी

राज्य की भाजपा सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता को दही-चीनी खिलायी।

विधानसभा में आरती करते मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री Image : Ei Samay

2026-06-22 11:49

विधानसभा में मुख्यमंत्री-वित्त मंत्री ने की विशेष पूजा

राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद विधानसभा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भगवान की स्थापना की। प्रतिदिन वहां पर वह आरती और पूजा करते हैं। बजट सत्र से पहले वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता के साथ मुख्यमंत्री ने विशेष पूजा और आरती की।

2026-06-22 11:40

बजट में DA को लेकर क्या घोषणाएं की गयी है?

राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद क्या सरकारी कर्मचारियों को बजट में कोई खुशखबरी मिलने वाली है? भाजपा सरकार की पहली पूर्ण बजट में सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि DA बढ़ाने को लेकर कोई घोषणा की जा सकती हैं।

2026-06-22 11:37

राज्य बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री के हाथों में विशेष फाइल

राज्य बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता के हाथों में एक खास फाइल नजर आयी। इसी फाइल में बजट के सभी दस्तावेज मौजूद हैं। वित्त मंत्री विधानसभा में इसी फाइल से बजट पढ़कर सुनाने वाले हैं। यह फाइल जूट से बनी है। फाइल पर चटाई बुनने की पतली डंडियों से एक अर्धचंद्राकार डिजाइन बनाया गया है। इसके साथ ही इसपर अशोक स्तंभ का राष्ट्रीय चिन्ह अंकित है।

Image : Ei Samay

2026-06-22 11:29

वित्त मंत्री विधानसभा पहुंचे

बजट पेश करने के लिए आज (सोमवार, 22 जून) वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता अपने निवास से करीब 10 बजे के कुछ देर बाद विधानसभा के लिए रवाना हुए थे।

2026-06-22 11:27

बजट अधिवेशन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री रवाना

कांथी के शांतिकुंज से सोमवार (22 जून) की सुबह करीब 10 बजे कोलकाता के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी रवाना हुए। वह सीधे विधानसभा पहुंचे। यहां वह बजट अधिवेशन में शामिल हो सकते हैं। रविवार की रात को अपने कांथी स्थित पैतृक आवास पर मुख्यमंत्री गए थे। रात को शांतिकुंज में रहने के बाद वह सोमवार की सुबह कोलकाता रवाना हो गए।

2026-06-22 11:21

राज्य बजट में कौन सी बातों पर ध्यान?

राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार पहला पूर्ण बजट विधानसभा में आज पेश करने वाली है। दोपहर 12 बजे राज्य के वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता बजट पेश करेंगे। नई सरकार और बजट से राज्य के निवासियों को कई उम्मीदें हैं। अब देखना है कि राज्य सरकार उन उम्मीदों को पूरा करती है या नहीं।

Articles you may like: