भाजपा सरकार के पहले पूर्ण बजट में राज्य के वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने कड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 1 लाख रिक्त पदों को भरने की योजना बना रही है। इसके साथ ही इन रिक्त पदों में से 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने की घोषणा भी की।
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि लगभग 20 हजार पदों पर पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी और 50 हजार पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसके साथ ही स्वप्न दासगुप्ता ने राज्य में नई सिविल सर्विस इंस्टीट्यूशन बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र न्यूटाउन में बनाया जाएगा।
साथ ही कोलकाता में एक नया सांस्कृतिक स्कूल भी बनाने का प्रस्ताव उन्होंने बजट में रखा। राज्य बजट की घोषणा के दौरान वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने प्रस्ताव दिया है कि जहां भी लागू हो, सरकारी भर्तियों में 10 प्रतिशत पद अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे।
Read more News on West Bengal Budget 2026-27 :
सरकारी व अवकाशप्राप्त कर्मचारियों के लिए 20% DA वृद्धि की घोषणा, कब से मिलेगा बढ़ा हुआ DA?
राज्य की सभी परियोजनाएं जारी रहेंगी, जरूरत के आधार पर होगा बदलाव - वित्त मंत्री की घोषणा
इसके अलावा राज्य सरकार की भर्तियों में आयु सीमा में छूट देने की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी, जिसे अब बजट में भी दोहराया गया है। इसके तहत ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्षों की छूट दी जाएगी। बजट 2026-27 में वित्त मंत्री ने सिविल डिफेंस कर्मियों के लिए महीने में कम से कम 20 दिन काम की गारंटी का प्रस्ताव रखा है।
इसके अलावा राज्य रिजर्व फोर्स में दो महिला बटालियन बनाने का प्रस्ताव भी उन्होंने दिया। साथ ही राज्य में KYC-आधारित जॉब कार्ड धारकों के लिए 125 दिनों तक काम उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने की बात भी वित्त मंत्री ने कही।