🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

WB Budget 2026 : कोलकाता के पास नया ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट, राज्य के कई शहरों में एयरपोर्ट व दौड़ेगी मेट्रो

कोलकाता के पास दूसरा एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। साथ ही राज्य के कई अन्य शहरों में भी नए एयरपोर्ट के साथ-साथ मेट्रो सेवाओं को शुरू करने का प्रस्ताव भी दिया गया है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 22, 2026 17:31 IST

विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत के बाद बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार का गठन किया गया। आज (22 जून) को बंगाल विधानसभा में भाजपा सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया जिसमें समाज के हर वर्ग के लिए घोषणाओं की बारिश हुई।

एक ओर जहां राज्य सरकार ने पूर्व की सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी जनहित योजनाओं को हल्के-फुल्के बदलावों के साथ जारी रखने की घोषणा की। वहीं दूसरी तरफ समाज की सबसे असुरक्षित श्रेणी यानी बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए भी विशेष घोषणाएं की। इसके साथ ही राज्य में यातायात परिवहन को पूरी तरह से बदलने के उद्देश्य से बड़ी घोषणाएं की गयी हैं।

वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने बजट में कोलकाता के पास दूसरा एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव दिया। इसके साथ ही राज्य के कई अन्य शहरों में भी नए एयरपोर्ट के साथ-साथ मेट्रो सेवाओं को शुरू करने का प्रस्ताव भी दिया है।

कोलकाता के पास बनेगा दूसरा एयरपोर्ट

बजट 2026 में वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने कोलकाता के पास दूसरा ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव दिया है। कल्याणी के पास इस एयरपोर्ट को बनाने के लिए सरकार 1000-1500 एकड़ भूमि का चुनाव करेगी। पर अचानक कोलकाता के पास दूसरे एयरपोर्ट को बनाने के बारे में क्यों सोचा गया?

Read more News on West Bengal Budget 2026-27 :

नए जिले, नई नगर पालिकाओं की घोषणा के साथ विधवाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए क्या है खास?

सरकारी व अवकाशप्राप्त कर्मचारियों के लिए 20% DA वृद्धि की घोषणा, कब से मिलेगा बढ़ा हुआ DA?

राज्य की सभी परियोजनाएं जारी रहेंगी, जरूरत के आधार पर होगा बदलाव - वित्त मंत्री की घोषणा

दरअसल, पिछले कुछ वर्षों के दौरान कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गयी है। इसे संभालने और आंचलिक अर्थव्यवस्था के विकास के लिए ही कोलकाता से मात्र 50 किलोमीटर की दूरी पर कल्याणी में नया एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।

इसके साथ ही केंद्र सरकार की उड़ान परियोजना के तहत पुरुलिया, बालुरघाट और मालदह में नया एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। कुचबिहार के एयरपोर्ट का विस्तार करने का प्रस्ताव भी बजट में दिया गया है। इसके लिए वर्तमान वित्त वर्ष में 10 करोड़ रुपए का अनुमोदन दिया गया है। हासिमारा एयरफोर्स स्टेशन और कलाईकुंडा एयरफोर्ट स्टेशन के विकास के लिए राज्य सरकार क्रमशः 25 एकड़ और 37 एकड़ की भूमि देने वाली है।

Read Also | राज्य सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता! शुभेंदु अधिकारी की बड़ी घोषणा

कोलकाता से बाहर भी अब दौड़ेगी मेट्रो

जी हां, पश्चिम बंगाल में अब तक सिर्फ कोलकाता में ही मेट्रो का संचालन होता था लेकिन नई भाजपा सरकार ने राज्य के कई शहरों में मेट्रो सेवाओं को शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। राज्य सरकार ने सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी और दुर्गापुर-आसनसोल में मेट्रो सेवाओं को शुरू करने की दिशा में जांच-पड़ताल करने की घोषणा की है।

बता दें, साल 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार का गठन होने के बाद से कोलकाता में मेट्रो की अलग-अलग लाइनों का विस्तार किया गया है। मेट्रो सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता के अलग-अलग लाइनों में से न्यू गड़िया-एयरपोर्ट, नोआपाड़ा-एयरपोर्ट और जोका मेट्रो लाइन के लिए आधुनिक रेडियो संकेत आधारित सिग्नलिंग की व्यवस्था के लिए आवश्यक रेक की जरूरत होगी। सर्वाधिक नई रेक न्यू गड़िया-एयरपोर्ट लाइन के लिए लगेगी।

Read more News on West Bengal Budget 2026-27 :

सिविक, विलेज पुलिस के पारिश्रमिक में ₹2 हजार की वृद्धि, होमगार्ड और सिविल डिफेंस कर्मियों के लिए भी बड़ी घोषणा

1 लाख रिक्त पदों पर सरकार करेगी नियुक्ति, 10% पद अग्निवीरों के लिए आरक्षित

श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर राज्य में रहेगी छुट्टी, बजट में हुई घोषणा

Articles you may like: