एक तरफ चल रहा राहत व बचाव कार्य चल रहा है और दूसरी तरफ दोपहर के बाद शुरू हुई तेज आंधी व बारिश ने परिस्थिति को और भी जटिल बना दिया। इसके साथ ही लगातार हो रहे वज्रपात की वजह से खतरा और भी बढ़ गया है। शाम को 6-7 बजे के समय जितना अंधेरा होता है, दोपहर के 2 बजे के समय ठीक वैसा ही अंधेरा छा गया था।
पिछले करीब 24 घंटे से लगातार सेना, NDRF, पुलिस, कोलकाता नगर निगम और दमकल युद्ध स्तर पर बचाव कार्य चला रही है। हालांकि इस वजह से बचाव कार्य में काफी परेशानी पैदा हो रही है।
Read Also | तारातला गोदाम हादसा : मालिक समेत 5 गिरफ्तार, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 8, SIT गठित
बारिश के बावजूद कोलकाता पुलिस, सेना और SDRF लगातार मैदान में डटी हुई है और बचाव कार्य को जारी रखा है। गुरुवार की दोपहर को करीब 1.50 बजे अलीपुर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि अगले 2 से 3 घंटों में हुगली, उत्तर 24 परगना, कोलकाता, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा जिलों में वज्रपात के साथ बारिश और तेज आंधी की संभावना है।
Image : ANI
इस दौरान प्रतिघंटा 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं बहने की संभावना भी जतायी गयी थी। मौसम विभाग ने वज्रपात की आशंका के तहत इमारत के अंदर रहने की ही सलाह दी।
#WATCH | West Bengal | Kolkata witnesses thundering clouds, heavy rain accompanied by lightning
— ANI (@ANI) June 25, 2026
Visuals from Taratala area pic.twitter.com/NzKRry4Rq5
पूर्वानुमान को सही साबित करते हुए दोपहर के समय कोलकाता के आसमान में काले बादल पूरी तरह से छा गए। इसके साथ कोलकाता के आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश शुरू हो गयी।
साथ में वज्रपात भी शुरू हुई। इन सबके बीच तारातला में राहत व बचाव कार्य लगातार जारी रही। भारी बारिश की वजह से दृश्यता भी कम हो गयी थी जिसमें भी बचाव व राहत कार्य को बंद नहीं किया गया।