🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सादगी वाले लुक में छिपा माधवन का रॉयल स्वैग : ₹40 लाख की लिमिटेड एडिशन घड़ी बनी इंटरनेट सेंसेशन

माधवन के सादगी भरे लेकिन बेहद रॉयल लुक की चर्चाएं तो हो रही हैं, साथ ही उनकी कलाई पर सज रही लिमिटेड एडिशन की घड़ी भी खूब सुर्खियां बटोर रही है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 24, 2026 18:11 IST

भारतीय फिल्मों में अपने योगदान की वजह से एक्टर आर. माधवन (R. Madhavan) को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह के दौरान मंगलवार (23 जून) को माधवन, जिन्हें फैंस प्यार से Maddy बुलाते हैं, को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार से नवाजा।

इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो चुका है। वायरल वीडियो में माधवन के सादगी भरे लेकिन बेहद रॉयल लुक की चर्चाएं तो हो रही हैं, साथ ही उनकी कलाई पर सज रही लिमिटेड एडिशन की घड़ी भी खूब सुर्खियां बटोर रही है।

बता दें, आर. माधवन फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा फिल्मी सितारों में से एक हैं जो निजी जीवन को बेहद सादगी से तो जीते हैं लेकिन लग्जरी घड़ियों का भी शौक रखते हैं।

जरा हट कर रहा Maddy का लुक

नई दिल्ली में 23 जून को आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में आर. माधवन की कलाई पर सज रही लिमीटेड एडिशन 18 कैरेट रोज गोल्ड (Rose Gold) की घड़ी इस समय इंटरनेट सेनसेशन बनी हुई है। समारोह में माधवन ने नेवी ब्लू रंग का एक लॉन्ग कोर्ट के साथ धोती स्टाइल में पायजामा को पेयर किया है।

इसके साथ उन्होंने अपने कानों में डायमंड का स्टड पहन रखा था जो उनका लुक काफी रॉयल बना रहा था। लेकिन लोगों का पूरा ध्यान 'धुरंधर' के अजय सान्याल की घड़ी ने ही खींच लिया था।

₹40 लाख की लिमिटेड एडिशन घड़ी

पद्म पुरस्कार समारोह में माधवन की कलाई पर जो घड़ी सज रही थी वह Titan के Nebula कलेक्शन का जलसा (Jalsa) थी। यह घड़ी 18 कैरेट रोज गोल्ड से बनायी गयी है। खास बात यह है कि इस घड़ी के डायल पर जयपुर के हवामहल की एक मिनीएचर हैंड पेंटिंग बनी हुई है।

इस लिमिटेड एडिशन घड़ी की कीमत करीब ₹40 लाख बतायी जाती है। दुनियाभर में ऐसी मात्र 10 घड़ियां ही उपलब्ध हैं। कंपनी के वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार Titan की प्रत्येक जलसा घड़ी पर पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जयपुर के ही एक मिनीएचर लोक कलाकार शाकिर अली ने हैंड पेंटिंग की है, जो मुगल और पारसी पेंटिंग बनाने के महारथी माने जाते हैं।

माधवन के पास कई लग्जरी घड़ियों का है कलेक्शन

आर. माधवन के पास Titan की सिर्फ यह लिमिटेड एडिशन घड़ी ही नहीं बल्कि और भी कई लग्जरी घड़ियों का कलेक्शन हैं। कई कार्यक्रमों के दौरान अलग-अलग जगहों पर माधवन की कलाई पर ये लग्जरी घड़ियां अक्सर नजर आती रहती हैं।

U-बोट U-65 स्केलेटन : इंडस्ट्रीयल लुक वाली इस घड़ी का स्केलेटन डायल इसे काफी अलग लुक देता है। मिली जानकारी के अनुसार इस घड़ी की आनुमानिक कीमत ₹1 लाख के आसपास है।

रोलेक्स सी-ड्वीलर 126600 : रोलेक्स घड़ियों का एक लग्जरी ब्रांड है, जिसकी इस मॉडल की घड़ी बिल्कुल किसी डीप सी जैसी वाइव देती है। इस घड़ी की आनुमानिक कीमत करीब ₹12.5 से ₹16.5 लाख के बीच बतायी जाती है।

लॉन्जीनीज हाईड्रोकॉन्क्वेस्ट वॉच : यह ऑटोमेटिक घड़ियों की श्रेणी में आता है। इस घड़ी की कीमत आनुमानिक ₹1.90 लाख बतायी जाती है।

ह्यूबोल्ट बिग बैंग : टाइटेनियम व्हाइट पैव की यह घड़ी हाल ही में माधवन की कलाई पर नजर आयी थी। फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माधवन यह घड़ी पहने नजर आए थे। इस घड़ी की कीमत करीब ₹42 लाख बतायी जाती है।

राडो कैप्टन कुक : रिपोर्ट्स की मानें तो राडो कैप्टन कुक की सेरामिन क्रोनो रेंज की लाइटवेट घड़ी भी माधवन के लग्जरी वॉच कलेक्शन का हिस्सा है। इस घड़ी की कीमत करीब ₹6 लाख बतायी जाती है।

Articles you may like: