दक्षिण भारतीय स्टार सामंथा रुथ प्रभु अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं! सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो के वायरल होने के बाद से यहीं चर्चाएं तेजी से फैल रही हैं। सोशल मीडिया पर तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि सामंथा अपने पहले ट्राईमेस्टर (तिमाही) में हैं।
सामंथा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसमें वह हल्के नीले रंग की एक टी-शर्ट में केक काटती दिख रही हैं। इस वीडियो में ही दावा किया जा रहा है कि सामंथा रुथ प्रभु का बेबी बंप दिख रहा है जो उनके जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कही जा रही है।
Samantha Ruth Prabhu is pregnant!
— Kapadia CP (@Ckant72) June 20, 2026
The announcement comes right on the heels of the release of her film, Maa Inti Bangaaram. On June 20, 2026 #Samantha pic.twitter.com/XPieoh7Xqx
नवभारत टाइम्स की मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह वीडियो उनकी हाल ही में रिलीज फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की सक्सेस पार्टी का है जिसमें वह पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरु व टीम के सभी सदस्यों के साथ फिल्म की सफलता का जश्न मनाती दिख रही हैं।
इसी वीडियो में फैंस की नजरें उनके बेबी बंप पर अटक गयी है जिसके बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा है कि सामंथा और राज अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। राज भी भीड़ में सामंथा को काफी ध्यान से संभालते नजर आ रहे हैं जिसकी वजह से फैंस इसे पक्की खुशखबरी मान रहे हैं। हालांकि अभी तक सामंथा रुथ प्रभु अथवा राज निदिमोरु की ओर से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गयी है।
Image : X
बता दें, सामंथा और राज ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर के अंदर लिंग भैरवी मंदिर में एक प्राइवेट सेरीमनी में शादी की थी। शादी में सिर्फ करीबी लोग और दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद कपल की फोटो ऑनलाइन शेयर की गयी थी जिसमें सामंथा रुथ प्रभु के मिनीमल मेकअप ने फैंस का दिल जीत लिया था।