🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बिंज-वॉच का प्लान? पकौड़े ठंडे हो जाएंगे, लेकिन खत्म नहीं होंगे ये OTT रिलीज - देखें इस हफ्ते क्या है खास!

हम यहां उन फिल्मों और वेब सीरिज की लिस्ट दे रहे हैं जो जून के आखिरी सप्ताह यानी 22 से 28 तारीख के बीच अलग-अलग ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 23, 2026 17:40 IST

जून का आखिरी सप्ताह शुरू हो चुका है। देश के लगभग हर हिस्से में मानसून सक्रिय हो चुका है। बाहर तेज बारिश हो रही है लेकिन ओटीटी (OTT) पर कुछ नया सर्च करते हुए आपके पकौड़े ठंडे हो रहे हैं? सिनेमाहॉल में जाने का मन भी नहीं है तो जरा इस लिस्ट पर गौर करें।

हम यहां उन फिल्मों और वेब सीरिज की लिस्ट दे रहे हैं जो जून के आखिरी सप्ताह यानी 22 से 28 तारीख के बीच अलग-अलग ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है।

ग्राम चिकित्सालय सीजन 2

कॉमेडी-ड्रामा 'ग्राम चिकित्सालय' का सीजन 2 वापस लौट रहा है। गांव का स्वास्थ्य सेंटर जो गांव की राजनीति का भी हिस्सा है। इस बार के सीजन में क्या नया होगा? देखना दिलचस्प होगा।

कास्ट : अमोल पराशर, आकांक्षा रंजन कपूर, अनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक

कब रिलीज होगी : 23 जून 2026

कहां : अमेजॉन प्राइम वीडियो

परफेक्ट फैमिली

एक साइकोलॉजिकल फैमिली ड्रामा। इस फैमिली ड्रामा के साथ एक्टर पंकज त्रिपाठी ने अजय राय और मोहित छाबड़ा के साथ प्रोडक्शन के क्षेत्र में डेब्यू भी किया है।

कास्ट : गुलशन देवैया, नेहा धुपिया, मनोज पहवा, सीमा पहवा, गिरीजा ओक, कावेरी सेठ, हिरवा त्रिवेदी, अभी खजुरिया, रोनाव वास्वानी, प्रियांक ततारिया

कब रिलीज होगी : 26 जून 2026

कहां : SonyLIV

राजा शिवाजी

सिनेमाघरों में मिली बड़ी सफलता के बाद रितेश देशमुख की यह पीरियड ड्रामा फिल्म इस सप्ताह ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी और मराठा साम्राज्य पर आधारित है।

कास्ट : रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिव खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जीतेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जेनेलिया देशमुख

कब रिलीज होगी : 26 जून 2026

कहां : नेटफ्लिक्स

हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3

टार्गेरियन सिविल वॉर डांस ऑफ द ड्रैगन्स की पृष्ठभूमि पर बना हाउस ऑफ द ड्रैगन का सीजन 3 बड़े युद्ध, गहरे विश्वासघात और उसी बड़े दांव वाले ड्रामा का वादा करता है। यह सीजन 8 एपिसोड का होगा और कहानी अब अपने आखिरी दौर की तरफ बढ़ रही है।

कास्ट : एम्मा डार्सी, मैट स्मिथ, ओलिविया कुक, इवान मिशेल और टॉम ग्लिन-कार्नी

कब रिलीज होगी : 22 जून 2026

कहां : जियोहॉटस्टार

अवतार फायर एंड एश

हॉलीवुड फिल्म अवतार सीरिज की तीसरी फिल्म है 'अवतार फायर एंड एश'। यह फिल्म पैंडोरा की काल्पनिक कहानी को आगे बढ़ाती है और उसके साथ ही जीवन जीने के नए तरीकों को भी सिखाती है।

कास्ट : जो सल्दाना, सैम वर्थविंगटॉन, केट विंसले, स्टिफेन लैंग व अन्य

कब रिलीज होगी : 24 जून 2026

कहां : जियोहॉटस्टार

द येती

हॉरर थ्रिलर फिल्म 'द येती'। साल 1947 में अलास्का की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म बनी है।

कास्ट : ब्रिटनी एलेन, एरिक नेल्सन

कब रिलीज होगी : 26 जून 2026

कहां : लायन्सगेट प्ले

Articles you may like: