कालीगंज की तमन्ना हत्याकांड में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शनिवार (27 जून) की दोपहर को अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि तमन्ना को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता थी। हम अपना वादा पूरा कर रहे हैं।
कृष्णनगर जिला पुलिस ने तत्परता के साथ जो काम किया है, उससे मैं बहुत खुश हूं। तमन्ना की मां से मेरी मुलाकात के बाद ही पुलिस ने जल्द कार्रवाई की। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि उन सभी को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है जिनके नाम पर FIR दर्ज किया गया था। उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि दूसरे राज्यों यहां तक कि गुरुग्राम, नागपुर में भी पुलिस नियमित रूप से संपर्क कर रही है। कोई भी अपराध, अपराध ही होता है।
Read Also | सोमवार को विधानसभा में पेश हो सकता है UCC बिल, मुख्यमंत्री ने इस बारे में क्या दी जानकारी?
इसलिए अगर अपराध होता है तो जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। निरपेक्ष जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने उन सभी 12 अभियुक्तों के नामों की सूची भी जारी की जिन्हें इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार राज्य में कानून को लागू करने और पूर्व की सरकार के अंधकारयुक्त युग के समापन के लिए दृढ़ और जीरो टॉलरेंस के साथ प्रतिबद्ध है।
Justice for Tamanna is our priority and we are delivering on our promise.
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) June 27, 2026
I express satisfaction and appreciate the Krishnanagar District Police Personnel for their prompt and lawful action in this case.
Following my meeting with Tamannas grieving Mother, the Police have acted
बता दें, 23 जून 2025 को, जब नदिया के कालियागंज में विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट घोषित हुआ था, उसी दिन बम विस्फोट में घायल होकर 6 वर्षीया तमन्ना की मौत हो गयी थी। आरोप लगाया गया था कि तृणमूल के विजय जुलूस से बम फेंका गया था जिसके विस्फोट से ही तमन्ना की जान चली गयी थी।
इसे लेकर राज्य में काफी बवाल भी मचा था। घटना की जांच करते हुए पुलिस ने कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाकी अभियुक्तों को भी गिरफ्तार करने की मांग करते हुए तमन्ना की मां बार-बार पुलिस के पास गुहार लगाती थी।
23 जून 2026 को राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के बाद नवान्न में जाकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ तमन्ना की मां सबिना यास्मिन ने मुलाकात की थी। सबिना साल 2026 के विधानसभा चुनाव में कालीगंज से सीपीएम की प्रत्याशी भी थी।
हालांकि राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से वह लगातार कह रही हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और उनकी सरकार पर पूरा भरोसा है। उन्होंने बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार प्रत्येक व्यक्ति को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।