🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'ईठा', 'मधुबाला' और 'दादा' के अलावा भारत में बन रही है और कौन सी Biopic Movies?

आने वाले कुछ समय में हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में बन रही हैं जो असल किरदारों और घटनाओं पर आधारित हैं।

By Moumita Bhattacharya

Jun 26, 2026 18:10 IST

बॉलीवुड हो या दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री दर्शकों को हमेशा बायोपिक फिल्में खुब पसंद आती है। ये फिल्में न सिर्फ मनोरंजन करती हैं बल्कि संघर्षभरे दौर और उनसे जीतकर आगे बढ़ने का हौसला भी देती है।

अगर आप भी वास्तविक जीवन पर आधारित उन किरदारों के फैन हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से इतिहास रचा है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। आने वाले कुछ समय में हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में बन रही हैं जो असल किरदारों और घटनाओं पर आधारित हैं।

बन रही हैं कौन-कौन सी Biopic Movies?

श्रद्धा कपूर की 'ईठा'

मराठी लावणी डांसर विठाबाई नारायणगांवकर, जिन्हें तमाशा साम्राज्ञी भी कहा जाता था, के जीवन पर आधारित है श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'ईठा'। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया है जो इंटरनेट पर खुब पसंद किया जा रहा है।

फिल्म में श्रद्धा कपूर का डायलॉग 'पड़े-पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी, नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी' ने ही फिल्म की पूरी कहानी और लावणी के प्रति विठाबाई के लगाव को जाहिर कर दिया है। फिल्म में विठाबाई के जीवन की कई मुख्य घटनाओं जैसे अपनी बेटी को जन्म देने के तुरंत बाद फिर से स्टेज पर परफॉर्म करना, को बहुत ही प्रभावी तरीके से दिखाया गया है।

देखें फिल्म 'ईठा' का टिजर : -
फिल्ममेकर वी. शांताराम बनें सिद्धांत चतुर्वेदी

दिग्गज फिल्ममेकर वी. शांताराम के जीवन पर आधारित फिल्म 'वी. शांताराम : द रिबेल ऑफ इंडियन सिनेमा' में मुख्य किरदार निभाने वाले हैं सिद्धांत चतुर्वेदी। पिछले साल दिसंबर में फिल्म से सिद्धांत का पहला लुक जारी कर दिया गया था।

बताया जाता है कि इस फिल्म में वी. शांताराम के कॅरियर के अलग-अलग दौर को दिखाया जाएगा जिसमें फिल्मों के साइलेंट दौर से लेकर साउंड और कलर वाला दौर भी शामिल होगा। फिल्म के रिलीज होने की तारीख अभी तक अनाउंस नहीं हुई है।

राजकुमार राव की 'दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी'

लीजेंडरी क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन के संघर्षों पर आधारित फिल्म 'दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में सौरव गांगुली का आइकॉनिक किरदार राजकुमार राव निभा रहे हैं। पिछले काफी समय से ही इस फिल्म पर काम चल रहा है।

सौरव गांगुली के किरदार में ढलने के लिए राजकुमार राव ने अपना काफी वजन भी घटाया है। अभी तक फिल्म के अन्य कास्ट और रिलीज होने की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।

माधवन की आने वाली फिल्म 'G.D.N.'

साल 2026 के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने वाले आर. माधवन की अगली फिल्म 'G.D.N.' होने वाली है। यह फिल्म उद्योगपति गोपालस्वामी दोराईस्वामी नायडु के जीवन पर आधारित है। हिंदी के साथ-साथ यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड और मलयाली भाषा में भी रिलीज होगी। यह फिल्म 17 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सारा अर्जुन बनेंगी 'मधुबाला'

फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद सारा अर्जुन की किस्मत इस समय बुलंदी पर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह ऑइकॉनिक एक्ट्रेस मधुबाला के किरदार में बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली करने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म के संबंध में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

राजकुमार राव का 'प्रहार'

मुंबई आतंकी हमले में पकड़ा गया इकलौता आतंकवादी अजमल कसाब। उसे गिरफ्तार तो कर लिया गया था लेकिन उसे फांसी की सजा नहीं मिली थी। कसाब को फांसी की सजा दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम के किरदार में नजर आने वाले हैं राजकुमार राव।

हाल ही में फिल्म 'प्रहार' का टीजर रिलीज हुआ है। इस कोर्टरुम ड्रामा में राजकुमार राव एक लंबा डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं कि जब फोटोज और वीडियोज में कसाब की सारी हरकतें दिखाई दे रही है तो फिर उसे कोर्ट ट्रायल की क्यों जरूरत है। राजकुमार इस फिल्म में अपने से उम्र में बड़े वकील उज्जवल निकम का किरदार निभाते दिख रहे हैं।

फिल्म में उज्जवल निकम की पत्नी का किरदार वाकिमा गब्बी निभाने वाली हैं। इसके साथ ही जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 7 अगस्त को रिलीज होगी।

देखें 'प्रहार' का टीजर :-

Articles you may like: