नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महान साहित्यकार और ‘वंदे मातरम्’ के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को भारतीय साहित्य का महान व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनकी रचनाओं ने कई पीढ़ियों के भारतीयों में देशभक्ति और सांस्कृतिक गौरव की भावना को मजबूत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस वर्ष भारत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है। उन्होंने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने इस अमर गीत के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और देश को प्रेरणा का एक ऐसा स्रोत दिया, जो आज भी लोगों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की साहित्यिक रचनाएं आज भी लोगों के विचारों को प्रकाशित करती हैं और देश के निर्माण के सामूहिक संकल्प को मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की लेखनी ने भारतीयों में देशप्रेम और सांस्कृतिक चेतना को जागृत किया।
মহান বঙ্কিম চন্দ্র চট্টোপাধ্যায়ের জয়ন্তীতে তাঁর প্রতি শ্রদ্ধাঞ্জলি।
— Narendra Modi (@narendramodi) June 26, 2026
এক সুবিশাল সাহিত্যিক আলোকবর্তিকা হিসেবে, তাঁর লেখা প্রজন্মান্তরের ভারতীয়দের মধ্যে দেশপ্রেম এবং সাংস্কৃতিক গৌরবের চেতনা জাগ্রত করেছিল। তাঁর সমৃদ্ধ সাহিত্যকর্ম মনকে উদ্ভাসিত করে চলেছে এবং জাতি গঠনের প্রতি…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महान साहित्यकार और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अग्रदूत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने अपनी अमर कृति ‘आनंदमठ’ के माध्यम से मातृभूमि के प्रति भक्ति, त्याग और राष्ट्रीय चेतना का संदेश दिया।
अमित शाह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ की रचना कर बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा, प्रेरणा और वैचारिक आधार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह गीत आज भी पूरे देश में राष्ट्रीय एकता और आत्मगौरव का संदेश दे रहा है।
इससे पहले बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की 189वीं जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट स्थित उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग की ओर से आयोजित किया गया था।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि इस वर्ष भारत के राष्ट्रीय गीत और साहित्य सम्राट द्वारा रचित अमर गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की साहित्यिक विरासत और देशभक्ति के विचार आज भी राष्ट्रीय चेतना को प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने न केवल बंगाली साहित्य को समृद्ध किया, बल्कि अपनी रचनाओं के माध्यम से भारतीय राष्ट्रवाद की भावना के बीज भी बोए। उन्होंने कहा कि उनकी अमर रचनाएं और आदर्श आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।