🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया अनुभव के आधार पर वेतनमान का आश्वासन, कहा - मुख्यमंत्री से जरूर करेंगे बात

अनुभव के आधार पर वेतनमान देने के विषय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शारद्वत मुखर्ज ने आश्वस्त करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ बात करेंगे।

By Moumita Bhattacharya

Jun 26, 2026 11:20 IST

अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में पूर्व बर्धमान जिले के नेशनल अर्बन हेल्थ मिशन (NUHM) और XVFC स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 10 दिनों के हड़ताल का आह्वान किया था। इस बाबत उन्होंने लिखित रूप से जिले के जिलाधिकारी, CMOH और बर्धमान नगर पालिका को जानकारी भी दे दी थी।

बाद में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शारद्वत मुखर्जी ने उन्हें मिलने के बुलाया और आश्वासन दिया कि प्राथमिक तौर पर अनुभव के आधार पर वेतनमान देने के विषय में वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ बात करेंगे। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से हड़ताल न करने का अनुरोध भी किया।

इस बारे में जानकारी के देते हुए ब्लॉक डाटा मैनेजर विकास सोनकर ने कहा कि चूंकि राज्य में सरकार परिवर्तित हो चुकी है, इसलिए अपनी समस्याओं और मांगों को राज्य सरकार के सामने रखने का तरीका भी अब हमें बदलना होगा। इस वजह से हमने हड़ताल (Pen Down) का फैसला वापस ले लिया है।

Read Also | बेवजह अंडों से हमला न कर बजट की कॉपी तृणमूल नेताओं को थमाए! शुभेंदु अधिकारी की सख्त चेतावनी

स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद हमें उम्मीद है कि वेतनमान से संबंधित हमारी समस्या जरूर दूर होगी और हमारा वेतन जरूर बढ़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने भी हमें आश्वस्त करते हुए कहा है कि वह खुद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से इस बारे में बात करेंगे। साथ ही उन्होंने हमसे भी मुख्यमंत्री को एक आवेदन पत्र लिखने की सलाह दी है।

स्वास्थ्य कर्मियों की है कौन सी मांगें?

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के साथ बर्धमान जिले के NUHM और XVFC स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जिन मांगों के समर्थन में बैठक की उनमें शामिल है -

समान कार्य के लिए समान वेतन

स्थायीकरण

पेंशन व सेवानिवृत्त लाभ

स्वास्थ्य बीमा और रिस्क कवरेज

सभी कर्मचारियों का PF

स्वास्थ्य मंत्री का आश्वसान

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री ने NUHM और XVFC स्वास्थ्य कर्मचारियों से हड़ताल का रास्ता न अपनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि वह सबसे पहले समान कार्य के लिए समान वेतन के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से खुद बात करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस समस्या का समाधान करने की वह अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करेंगे।

इस बारे में वह मुख्यमंत्री से बात भी करेंगे। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पास एक पत्र लिखने की सलाह भी स्वास्थ्य कर्मचारियों को दी जिसमें प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का उल्लेख किया गया हो। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि अनुभव के आधार पर अस्थायी कर्मचारियों को भी योग्य वेतनमान मिले, इसे सुनिश्चित करने की वह भरसक कोशिश करेंगे।

Articles you may like: