🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सुबह से आसमान में छा रहे हैं हल्के बादल, क्या आज भी है होगी वज्रपात के साथ बारिश?

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गांगेय पश्चिम बंगाल के मौसम में अधिक परिवर्तन नहीं होगा।

By Moumita Bhattacharya

Jun 26, 2026 10:07 IST

गुरुवार (25 जून) की दोपहर को लगातार हुए वज्रपात ने कोलकाता के लोगों को चौंका दिया था। देर शाम के बाद बारिश रुकी और आसमान में चांद की धुंधली आकृति भी चमक रही थी।

आज (26 जून) सुबह के समय तो धूप खिली लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही फिर से आसमान में हल्के बादल छाने लगे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, आज भी कोलकाता में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जतायी गयी है।

Read Also | भारी बारिश के बीच रिकॉर्ड बिजली गिरने से दहला कोलकाता, दो घंटे में करीब 400 बार गिरी बिजली

दक्षिण बंगाल में वज्रपात के साथ होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गांगेय पश्चिम बंगाल के मौसम में अधिक परिवर्तन नहीं होगा। कोलकाता में 26 जून को भी वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

Image : ANI

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मालदह, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं बहने की संभावना जतायी गयी है। इसके साथ ही लगातार वज्रपात और बारिश होने की संभावना जतायी गयी है।

वहीं मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, बांकुड़ा और झारग्राम के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं बहने की संभावना है। इसके साथ ही वज्रपात और हल्की बारिश होने की आशंका जतायी गयी है।

उत्तर बंगाल में जारी रहेगा बारिश का कहर

पिछले करीब 1 सप्ताह से उत्तर बंगाल में लगातार बारिश हो रही है। परिस्थिति में अधिक परिवर्तन होने की संभावना नहीं जतायी है। दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इन जिलों में 7 से 11 सेमी तक बारिश हो सकती है।

Articles you may like: