शेयर बाजार में हालिया उतार-चढ़ाव अब काफी हद तक कम होता दिखाई दे रही है। प्रमुख सूचकांक फिर से मजबूती के साथ बढ़त की ओर लौट रहे हैं। ऐसे माहौल में बाजार विशेषज्ञ सभी शेयरों में निवेश करने के बजाय चुनिंदा कंपनियों पर दांव लगाने की सलाह दे रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ मिड-कैप शेयरों में आय बढ़ने की अच्छी संभावना है और उनका कारोबारी आधार भी मजबूत बना हुआ है। इसी वजह से आने वाले समय में इन शेयरों से 25 प्रतिशत या उससे अधिक रिटर्न मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
ET Stock Reports Plus की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल 13 मिड-कैप शेयर ऐसे हैं, जिन पर निवेशकों को विशेष नजर रखनी चाहिए :-
SBFC Finance Ltd
- सेक्टर : एनबीएफसी/फाइनेंशियल सर्विसेस
- रेटिंग : Strong Buy
- संभाव्य अपसाइड : 36%
2. Lumax Auto Technologies Ltd
- सेक्टर : ऑटो कॉम्पोनेंट्स
- रेटिंग : Buy
- संभाव्य अपसाइड : 35%
3. Sudarshan Chemical Industries Ltd
- सेक्टर : केमिकल्स
- रेटिंग : Buy
- संभाव्य अपसाइड : 35%
4. Onesource Specialty Pharma Ltd
- सेक्टर : फार्मा
- रेटिंग : Buy
- संभाव्य अपसाइड : 33%
5. MOIL Ltd
- सेक्टर : माइनिंग और मेटल्स
- रेटिंग : Buy
- संभाव्य अपसाइड : 33%
6. Canara HSBC Life Insurance Company Ltd
- सेक्टर : लाइफ इंश्योरेंस
- रेटिंग : Strong Buy
- संभाव्य अपसाइड : 32%
7. Mahindra Lifespace Developers Ltd
- सेक्टर : रियल एस्टेट
- रेटिंग : Strong Buy
- संभाव्य अपसाइड : 31%
8. Sumitomo Chemical India Ltd
- सेक्टर : एग्रो-केमिकल्स/स्पेश्यालिटी केमिकल्स
- रेटिंग : Buy
- संभाव्य अपसाइड : 29%
9. Healthcare Global Enterprises Ltd (HCG)
- सेक्टर : अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाएं
- रेटिंग : Strong Buy
- संभाव्य अपसाइड : 29%
10. Crompton Greaves Consumer Electricals Ltd
- सेक्टर : कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स
- रेटिंग : Buy
- संभाव्य अपसाइड : 28%
11. Genus Power Infrastructures Ltd
- सेक्टर : पावर और स्मार्ट मीटरिंग
- रेटिंग : Strong Buy
- संभाव्य अपसाइड : 28%
12. Tilaknagar Industries Ltd
- सेक्टर : अल्कोहॉलिक बेवरेज
- रेटिंग : Strong Buy
- संभाव्य अपसाइड : 28%
13. V-Guard Industries Ltd
- सेक्टर : इलेक्ट्रिकल एंड कंज्यूमर ड्यूरेबल्स
- रेटिंग : Buy
- संभाव्य अपसाइड : 26%
जानकारों का कहना है कि बाजार में सकारात्मक रुझान लौटने के बावजूद केवल उन स्टॉक्स पर ध्यान देना चाहिए जिनकी गुणवत्ता अच्छी हो और जिनके फंडामेंटल मजबूत हों। हालांकि यहां दिए गए रेटिंग और अपसाइड की संभावनाएं केवल विश्लेषकों के अनुमान पर आधारित हैं।
(समाचार एई समय कहीं भी निवेश करने की सलाह नहीं देता है। शेयर बाजार या किसी भी निवेश में जोखिम होता है। निवेश से पहले पूरी जानकारी और विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक है। यह खबर केवल शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है।)