🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

असली और नकली तृणमूल का मामला थाना पहुंचा, ऋतव्रत गुट पर कालीघाट गुट ने दर्ज करवायी शिकायत

ऋतव्रत गुट के खिलाफ बिना अनुमति के ही चुनाव चिन्ह इस्तेमाल करने के आरोप में कई थाना में शिकायतें दर्ज करवायी गयी है।

By Moumita Bhattacharya, Sayani Jowardar

Jun 28, 2026 15:19 IST

असली तृणमूल बनाम कालीघाट तृणमूल। विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब तृणमूल अपने अंदरुनी विवादों से निपटने की कोशिशों में जुटा हुआ है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल यानी कालीघाट गुट की नेता दोला सेन ने ऋतव्रत बंद्योपाध्याय के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करवायी है।

उन्होंने ऋतव्रत बंद्योपाध्याय के खिलाफ पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार ऋतव्रत गुट के खिलाफ बिना अनुमति के ही चुनाव चिन्ह इस्तेमाल करने के आरोप में कई थाना में शिकायतें दर्ज करवायी गयी है। इनमें न्यू टाउन, प्रगति मैदान थाना, कालीघाट थाना और साइबर क्राइम थाना शामिल है।

दोला सेन ने न्यू टाउन और कालीघाट थाना में ऋतव्रत बनर्जी, जावेद खान, अरुप राय, संदीपन साहा, विप्लव मित्र समेत कई नेताओं पर तृणमूल के चुनाव चिन्ह की 'नकल' कर और तृणमूल के फर्जी नाम पर 22 जून को न्यू टाउन के एक लग्जरी होटल में बैठक करने का आरोप लगाया है। बता दें, इसी बैठक के बाद ऋतव्रत बंद्योपाध्याय ने 'असली' तृणमूल होने का दावा करते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा की थी।

Read Also | टीएमसी के एक और पार्षद की बढ़ीं मुश्किलें, कई आपराधिक आरोपों में देर रात गिरफ्तारी

दोला सेन ने अपनी शिकायत में कहा है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से अवैध है। चूंकि यह होटल न्यू टाउन इलाके में है, इसलिए तृणमूल के कालीघाट गुट की ओर से न्यू टाउन थाना में शिकायत दर्ज करवायी गयी है।

इसके साथ ही तृणमूल का मुख्य ऑफिस कालीघाट में होने की वजह से कालीघाट थाना में भी शिकायत दर्ज करवायी गयी है। यह मामला चुनाव चिन्ह के नकल का है, इसलिए साइबर क्राइम थाना में भी मामले की शिकायत दर्ज करवायी गयी है।

इस मामले में विधायक और तृणमूल के ऋतव्रत गुट की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति के कोषाध्यक्ष अखरुज्जमान ने कहा कि सभी जवाब दिया जाएगा लेकिन कानून के मुताबिक।

Articles you may like: