🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने ट्रैफिक प्रबंधन के साथ मिलकर वाहनों की आवाजाही को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

By Moumita Bhattacharya

Jun 27, 2026 19:02 IST

अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होगी जो 28 अगस्त तक जारी रहेगी। उससे ठीक पहले जम्मू और कश्मीर पुलिस ने ट्रैफिक प्रबंधन के साथ मिलकर वाहनों की आवाजाही को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

इसके साथ ही QR आधारित वेरिफिकेशन सिस्टम 'पहचान' को भी लॉन्च किया गया है। अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा करने वाले वाहनों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रशासन द्वारा जारी सभी नियमों का सख्ती से पालन करें।

वाहनों की आवाजाही नियंत्रित

श्री अमरनाथ की पवित्र यात्रा के लिए गुफा की ओर जाने वाले वाहनों पर कई तरह के नियंत्रण लगाए गए हैं, जिनके बारे में विस्तार से जानकारी आगे दी जा रही है -

  1. कश्मीर से जम्मू की ओर जाने वाली गाड़ियों को सुबह 11.30 बजे से पहले नवयुग सुरंग पार करने की अनुमति नहीं होगी।
  2. जम्मू से कश्मीर की ओर जाने वाली गाड़ियां शाम 3 बजे से पहले नवयुग सुरंग को पार नहीं कर सकेंगी।

TOI की मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि यह नियंत्रण यात्रा से संबंधित काफिलों और सुरक्षा ऑपरेशन के सफलतापूर्वक संचालन को सुनिश्चित करने के लिए ही लगाया गया है।

इसके अलावा अन्य कई ट्रैफिक नियंत्रण और Cut-off समय भी जारी किया गया है -

  1. मीर बाजार से श्रीनगर और अनंतनाग की ओर जाने वाली गाड़ियों को शाम 4 बजे से पार कर लेना होगा।
  2. नवयुग सुरंग से मीर बाजार की ओर जाने वाली गाड़ियों को शाम 5 बजे से पहले पार कर लेना होगा।
  3. गांदरबल और बारामुला की ओर जाने वाली गाड़ियों को शाम 3 बजे से पहले श्रीनगर का पठानचौक पार कर लेना होगा।
  4. शाम 3 बजे से पहले अनंतनाग की ओर जाने वाली गाड़ियों को श्रीनगर का पठानचौक पार कर लेना होगा।
  5. मनीगाम और उत्तर कश्मीर की ओर जाने वाली गाड़ियों को शादीपोरा शाम 3.30 बजे तक पार कर लेना होगा।
  6. श्रीनगर की ओर जाने वाली गाड़ियों को दोपहर 1 बजे से पहले मनीगाम पार कर लेना होगा।
  7. मनीगाम से बाल्टाल की ओर जाने वाली गाड़ियों को शाम 5 बजे तक जाने की ही अनुमति होगी।
  8. श्रीनगर और उत्तर कश्मीर की ओर जाने वाली गाड़ियों को दोपहर 12 बजे तक मनीगाम से निकल जाना होगा।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई यात्री या तीर्थ यात्री निर्धारित समय के बाद इन जगहों पर पहुंचता है तो उसे अगले दिन यात्रा के फिर से शुरू होने तक इंतजार करना पड़ेगा।

Articles you may like: