WhatsApp के सीईओ बनने वाले हैं एक भारतीय। फिनटेक कंपनी 'CRED' के संस्थापक और सीईओ कुणाल शाह को WhatsApp का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। Meta की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गयी है। कुणाल शाह को विल कैथकार्ट की जगह पर WhatsApp की जिम्मेदारी सौंपी गयी है जो साल 2019 से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
बता दें, Meta ने भारतीय मुद्रा में करीब ₹8,550 करोड़ (900 मिलियन डॉलर) CRED में निवेश किया था। ndtv की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस डील के तहत ही कुणाल शाह को WhatsApp का नया सीईओ नियुक्त किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुणाल शाह CRED के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर का पद छोड़कर Meta ज्वाइन करने वाले हैं। इस बीच Meta के सीईओ मार्क जबरबर्ग ने कुणाल शाह की प्रशंसा भी की है। उन्होंने कहा कि कुणाल के समय में CRED ने भारत के प्रमुख पेमेंट ऐप के तौर पर लोकप्रियता हासिल की है।
Read Also | Meta ने लॉन्च की प्रीमियम प्लस सेवाएं : व्हाट्स ऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मिलेंगी अतिरिक्त सुविधाएं
मार्क को उम्मीद है कि शाह की सोच WhatsApp को और आगे लेकर जाएगा। मार्क ज़करबर्ग के साथ-साथ Meta के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर क्रिस कक्स ने भी कुणाल की तारीफ की है।
कुणाल शाह ने अपने LinkdIn हैंडल से एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने इस बात की पुष्टि भी की है। कुणाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि CRED अब किसी और को सौंपी जा रही है। वह इसकी जिम्मेदारी से खुद को अलग कर रहे हैं।
अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि फिलहाल इसके अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी मितेन सम्पत संभालेंगे। हालांकि कुणाल ने यह भी बताया कि वह शेयरहोल्डर के तौर पर CRED का हिस्सा बने रहेंगे।
अपनी नई जिम्मेदारी के बारे में कुणाल शाह ने कहा कि तकनीकी रूप से WhatsApp काफी आगे है लेकिन वर्तमान समय में कुछ अपडेट के साथ अभी भी काफी अंतर है। इस अंतर को दूर करने के लिए और Meta के साथ काम करने के लिए वह काफी उत्साहित हैं।
बता दें, साल 2018 में CRED की स्थापना एक पेमेंट ऐप की तरह की गयी थी जिसमें समय पर अपने क्रेडिट कार्ड का बिल जमा करने वाले लोगों को रिवॉर्ड दिया जाता था।
धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ने लगी और वर्तमान में कंपनी के करीब 1.7 करोड़ मासिक एक्टिव सदस्य होते हैं जो भारत की लगभग 40 प्रतिशत क्रेडिट कार्ड का बिल जमा करते हैं। बताया जाता है कि आज के समय में CRED की वार्षिक आय करीब 3200 करोड़ रुपए की है।