मन लगाकर और धैर्य के साथ लंच तैयार करती हैं। कौन सा खाना गर्मी में खराब हो जाए, कौन सा खाना ठंडा खाना अच्छा नहीं लगेगा, कौन से व्यंजन को लंच में ले जा सकते हैं और न जाने कितनी बातों को ध्यान में रखकर ही स्कूल या फिर ऑफिस का लंच तैयार किया जाता है।
लेकिन क्या लंच तैयार करने को लेकर जितनी गंभीरता बरती जाती है उतनी ही गंभीरता उसे पैक करने वाले बॉक्स को लेकर भी आप बरतती हैं?
इसी बात पर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India) यानी FSSAI ने विशेष रूप से जोर दिया है।
FSSAI का कहना है कि जितना महत्वपूर्ण यह है कि हम क्या और कैसे खाना बनाते हैं उतना ही जरूरी यह भी है कि उसे लंच बॉक्स में कैसे पैक किया जाए, इस बात पर भी ध्यान दिया जाए। हाल ही में FSSAI ने दोपहर के भोजन को स्वास्थ्यकर तरीके से लंच बॉक्स में पैक करने के लिए कुछ आसान सुझाव दिए हैं।
Read Also | विजय थलपति की तरह आपकी गाड़ी पर भी लग सकता है VIP नंबर! जानिए कैसे घर बैठे बुक करें फैंसी नंबर प्लेट
सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में FSSAI ने लिखा है कि हम परफेक्ट खाना बनाने के लिए कितनी मेहनत करते हैं, लेकिन क्या हम इसे पैक करने के बारे में उतना ही सोचते हैं? इसके साथ ही संस्था ने यह भी बताया है कि लंच बॉक्स को सही तरीके से कैसे पैक किया जाए।
लंच बॉक्स को पैक करते समय 4 बातों पर ध्यान देने की सलाह FSSAI ने दी है -
- इस्तेमाल करने से पहले टिफिन कैरियर अथवा लंच बॉक्स को अच्छी तरह से धो लें। साफ करने के बाद लंच बॉक्स को सुखा जरूर लें।
- खाना रखने के लिए फूड ग्रेड कॉन्टेनर का इस्तेमाल करें जैसे स्टील, कांच या फिर फूड ग्रेड प्लास्टिक।
- खाना बाहर न गिरे अथवा लीक हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए टिफिन बॉक्स का ढक्कन एयर टाइट अथवा कस कर बंद होने वाला होना चाहिए।
- खाना पैक करने से पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि खाना पूरी तरह से ठंडा हो गया है। इससे खाना सड़ता नहीं है।
खाना अच्छी तरह से पैक करना क्यों जरूरी है?
FSSAI कहता है कि भोजन को साफ और फूड-ग्रेड बर्तनों में पैक करना चाहिए। इससे भोजन की गुणवत्ता खराब नहीं होती और वह सड़ती या उसमें हानिकारक जीवाणु नहीं पनप पाते हैं। इसके अलावा, पकाए हुए भोजन को तुरंत एयर-टाइट कंटेनर में डालकर बंद नहीं करना चाहिए।
ऐसा करने से डिब्बे के अंदर अतिरिक्त भाप और नमी बन जाती है, जिससे बैक्टीरिया के बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए भोजन जल्दी खराब न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए खाना पैक करने से पहले ठंडा करना बहुत जरूरी है।