🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ब्यूटी पार्लर नहीं, इस बार की चिलचिलाती गर्मी में घर की नेचुरल कूलिंग क्रीम से करें स्किन केयर

अगर आप चाहे तो घर पर ही कुछ हर्बल सा...कुछ नेचुरल कूलिंग सी चीजें बना सकती हैं जो आपकी त्वचा को निश्चित रूप से बहुत पसंद आने वाली है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 13, 2026 20:18 IST

चिलचिलाती गर्मी में शरीर और त्वचा को न सिर्फ बाहर से बल्कि अंदर से भी खास देखभाल की जरूरत होती है। सिर्फ एसी कमरों और पार्लर के महंगे ट्रिटमेंट पर खर्च करने से ही त्वचा को राहत नहीं मिलती बल्कि इसे कुछ रिफ्रेशिंग सा चाहिए होता है।

अगर आप चाहे तो घर पर ही कुछ हर्बल सा...कुछ नेचुरल कूलिंग सी चीजें बना सकती हैं जो आपकी त्वचा को निश्चित रूप से बहुत पसंद आने वाली है। यह नेचुरल कूलिंग आपकी त्वचा को अंदर से कूल करने के साथ-साथ आपको तरोताजा भी बनाएगी।

आइए ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जान लेते हैं कि कैसे घरेलू सामग्रियों से नेचुरल कूलिंग क्रीम बनाया जा सकता है :-

एलोवेरा-खीरा से बना कूलिंग क्रीम

सबसे पहले कांच की कटोरी में एक चम्मच ऐलोवेरा जेल, एक चमच्च गुलाब जल और एक चमच्च खीरे के रस को लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे तब तक मिक्स करती रहे जब तक यह हल्की और मुलायम क्रीम जैसी न दिखने लगे। जैसे ही यह क्रीमी दिखने लगे तो समझ लें आपका होममेड कूलिंग क्रीम बनकर तैयार है। इसे फ्रिज में दो से 3 दिनों के लिए स्टोर कर सकती है।

Read Also | बालों को सुलझाने के लिए प्लास्टिक नहीं बल्कि नीम की लकड़ी के कंघी का करें इस्तेमाल

इस क्रीम को कुछ देर के लिए त्वचा के उन हिस्सों पर लगाएं जो अधिकांश समय खुले रहते हैं और तेज धूप के संपर्क में आते हैं। इस क्रीम को कुछ देर लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। न सिर्फ तरोताजा महसूस करेंगी बल्कि गर्मी की वजह से होने वाली रैशेज से भी छुटकारा मिलेगा। इस क्रीम को सुबह और शाम को दिन में कम से कम दो बार जरूर लगाएं।

एलोवेरा-कैस्टर ऑयल क्रीम

कांच की एक कटोरी में 2 चमच्च एलोवेरा जेल, एक चमच्च कैस्टर ऑयल और 2 विटामिन ई कैप्सूल मिला लें। इन सभी चीजों को तब तक मिक्स करती रहे जब इसका रंग बदलकर सफेद क्रीम जैसा न हो जाए। रात को सोने से पहले इस क्रीम को चेहरे पर धीरे-धीरे तब तक लगाएं जब तक चेहरे की त्वचा इसे पूरी तरह से सोख न लें। रोज इस क्रीम को लगाने से आपको कुछ ही दिनों में अंतर दिखना शुरू हो जाएगा।

Read Also | गुलाब जल या खीरे का रस! धूप में झुलसी त्वचा को कौन पहुंचाएगा जल्दी राहत? कौन है ज्यादा फायदेमंद?

एलोवेरा-बादाम तेल मिक्स

कांच की एक कटोरी में 3 चमच्च एलोवेरा जेल लेकर इसमें एक चमच्च खीरे का रस मिलाने के बाद एक छोटा चमच्च बादाम तेल डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। इस मिश्रण में पुदिना के तेल की दो बूंदें मिलाएं। इस क्रीमी मिश्रण को फ्रिज में रखें और नहाने के बाद या धूप से आने के बाद इसे चेहरे और शरीर पर लगाएं।

एलोवेरा-नारियल तेल और शियाबटर मिक्स

कांच की कटोरी में 1 कप एलोवेरा जेल, 3/4 कप नारियल तेल, दो चमच्च शियाबटर, 1 चमच्च शहद और 10 बूंदें टी ट्री ऑयल की मिलाकर इसे अच्छी तरह फेंट कर क्रीम बना लें। जब यह मिश्रण क्रीमी बन जाए तो इसे एक साफ जार में डालकर फ्रिज में रख दें। जब भी गर्मी की वजह से किसी अंग में जलन हो तो इस क्रीम को वहां लगाएं। यह क्रीम त्वचा को बेहद नमी प्रदान करती हैं।

Articles you may like: