तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कभी CID का नोटिस और आज (13 जून) की सुबह उनके घर पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था। अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भाजपा नेता अभिजीत दास ने FIR दर्ज करवाया है।
उनके खिलाफ विष्णुपुर थाना के आईसी और डायमंड हार्बर के एसपी को लिखित शिकायत दर्ज करवायी गयी है। पर क्यों?
मिली जानकारी के अनुसार अम्फान की राहत सामग्री वितरण के आवंटन में 250 करोड़ के गबन का आरोप लगाते हुए अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दायर किया गया है। हालांकि इन आरोपों को लेकर अभी तक सांसद की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।
बता दें, शिकायतकर्ता अभिजीत दास साल 2024 में डायमंड डार्बर लोकसभा केंद्र से भाजपा के प्रत्याशी थे।
Read Also | 'मेरे पूरे घर की तलाशी ली गयी है...', पुलिस की छापेमारी के बाद अभिषेक बनर्जी ने जाहिर की नाराजगी
अपनी शिकायत में अभिजीत दास ने साल 2020 में अम्फान के बाद राहत सामग्रियों के ग्रामिणों के बीच वितरण में नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाया। सरकार का आदेश था कि चक्रवाती तूफान में जिन मकान मालिकों का पूरा घर ध्वस्त हो गया था उन्हें ₹20 हजार और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने वाले मकानों के मालिकों को ₹5 हजार भरपाई के तौर पर दी जाए।
आरोप है कि पोर्टल में कई पक्के मकान के मालिकों ने क्षतिग्रस्त बताकर रुपए वसूल लिए। एक ही घर में कई लोगों को क्षतिपूर्ति का रुपया प्रदान किया गया। साथ ही 'कटमनी' लेने का भी आरोप लगाया गया।
उक्त भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अम्फान में पीड़ितों को आर्थिक मदद प्रदान के लिए केंद्र सरकार ने काफी रुपए भेजे थे। उन सभी रुपयों का गबन किया गया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मेरे पास एक फाइल आयी थी जिसमें एक व्यक्ति के नाम पर कई बार क्षतिपूर्ति का रुपया जारी किया गया है। ऐसी कई शिकायतें आयी हैं।