केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निवास स्थान पर पहुंचे तृणमूल सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय। शनिवार को पार्टी की 'बागी' सांसद शताब्दी राय के साथ दिल्ली में भूपेंद्र यादव के 9 नंबर मोतिलाल नेहरू मार्ग स्थित निवास पर सुदीप बंद्योपाध्याय पहुंचे।
इस बैठक को लेकर चर्चाओं का बाजार तेजी से गर्म हो रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या अब ममता बनर्जी का साथ सुदीप बंद्योपाध्याय भी छोड़ने वाले हैं?
विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद से ही तृणमूल छोड़ने और 'बागी' बनने वालों की लाइन लंबी होती जा रही है। आधिकारिक तौर पर तृणमूल न छोड़कर 19 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को पत्र भी लिखा है कि वे NDA को समर्थन देना चाहते हैं।
Read Also | आज रात आकाश में बुध, शुक्र और बृहस्पति करेंगे 'Planet Parade', दिखेगा नायाब नजारा
वहीं राज्यसभा में भी तृणमूल की हालत खराब हो गयी है। राज्यसभा के 13 सांसदों में से 4 ने इस्तीफा दे दिया है। अब दिल्ली में शताब्दी राय के साथ सुदीप बंद्योपाध्याय का भूपेंद्र यादव के घर पर जाना कई चर्चाओं को जन्म दे रहा है।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर रवाना होते तृणमूल सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय :-
#WATCH | TMC MPs Satabdi Roy and Sudip Bandyopadhyay arrive at the IGI Airport in Delhi. pic.twitter.com/8CU7tQOReM
— ANI (@ANI) June 13, 2026
4 मई को मतगणना के दिन हार जाने के बाद से ही तृणमूल ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गया है। एक के बाद एक सांसद, विधायक ममता बनर्जी और पार्टी से अपनी दूरी बढ़ा रहे हैं। वर्तमान में कुछ चुनिंदा नेता ही हैं जो ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं। लोकसभा में तृणमूल के सांसदों की संख्या 28 और राज्य सभा में 13 हो गयी है।
वहीं पार्टी के खिलाफ बगावत कर तृणमूल के 19 सांसदों ने स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर NDA को समर्थन देने की बात कही है। इनमें काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी राय, प्रसून बंद्योपाध्याय, असीत पाल, बापी हल्दार, जगदीश चंद्र वर्मा बासुनिया, रचना बंद्योपाध्याय, अबू ताहेर खान, शर्मिला सरकार, मिताली बाग, खलीलुर रहमान, अरूप चक्रवर्ती, पार्थ भौमिक और जून मालिया जैसे प्रमुख तृणमूल नेता शामिल हैं।
Read Also | मेसी कांड में अरुप विश्वास को भेजा गया तीसरा नोटिस, 48 घंटे में हाजिर होने का निर्देश
राज्यसभा में एक के बाद तृणमूल के 4 विकेट ढह गए हैं। इनमें सुखेंदुशेखर राय, सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और कोएल मल्लिक शामिल हैं, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अब बागी खेमे में 'सुदीप दा' भी शामिल होने वाले हैं?
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर सुदीप बंद्योपाध्याय ने बैठक की। इस दौरान उनके साथ शताब्दी राय भी मौजूद थी। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि अब यह मान ही लेना चाहिए कि सुदीप बंद्योपाध्याय ने अपना खेमा बदल लिया है।