पहले तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी को एक प्रकार से अल्टिमेटम दे दिया था कि या तो अभिषेक बनर्जी के साथ चले या फिर पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर उनका चुनाव करें। लेकिन अब एक बार फिर से तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने अपने सुर बदल लिए हैं।
कल्याण बनर्जी ने एक प्रकार से सुलह का संदेश देते हुए कहा कि अभिषेक बनर्जी मेरे बेटे जैसा है और एक पिता का कर्तव्य बेटे की गलतियों को माफ कर देना होता है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र खतरे में है।
न्यूज एजेंसी ANI से हुई बातचीत के दौरान सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि उसे (अभिषेक बनर्जी) जो भी कहना था वह कल (12 जून) कह चुका है। मैं भी कह देता हूं कि वह मेरे बेटे जैसा है। बेटे की सारी गलतियां माफ की जाती है। उन्होंने आगे कहा कि एक पिता का काम बेटे की सभी गलतियों को माफ करना होता है। अब हमें एक साथ लड़ना होगा।
गौरतलब है कि गुरुवार (11 जून) को कलकत्ता हाई कोर्ट में अभिषेक बनर्जी के मामले से खुद को अलग करते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा था कि उनका घमंड, व्यवहार असहनीय हो गया है...। साथ ही मीडिया के सामने अभिषेक बनर्जी के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा था कि अब दीदी ही चुन लें - अभिषेक बनर्जी रहेंगे या कौन रहेगा। अभिषेक की वजह से पार्टी में बहुत कुछ हो गया है।
इसके बाद कल यानी 12 जून को अभिषेक बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी ने उन्हें बड़ा होते हुए देखा है। इसलिए कल्याण बनर्जी को उनके बारे में बात करने का अधिकार है।
#WATCH | Kolkata | Over his comments on Abhishek Banerjee, TMC MP Kalyan Banerjee says, "He is like my son. It is the work of the father to forgive all faults made by a son. Democracy is under threat in the country. West Bengal never faced a situation where the opposition was pic.twitter.com/YJ2aS5KGfl
— ANI (@ANI) June 13, 2026
इसके बाद ही कल्याण बनर्जी के सुर नरम पड़ गए। उन्होंने आज (13 जून) मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभिषेक बनर्जी मेरे लिए बेटे के समान है। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री (शुभेंदु अधिकारी) पर बदले की भावना वाला मुख्यमंत्री होने का आरोप लगाया।
Read Also | मेरे बारे में बात करने का कल्याण बनर्जी को अधिकार है : अभिषेक बनर्जी
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल और भारत का लोकतंत्र अभी खतरे में है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि विपक्ष को पूरी तरह से साफ कर दिया गया हो। उसके (मुख्यमंत्री) खिलाफ लड़ना होगा। भाजपा की लगातार कोशिश है कि वह विपक्ष की जगह को कम कर दे। इसलिए ब्लॉक बनाना, NDA को समर्थन देना, किसी में विलय करना यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण, खतरनाक है।