'आपकी सरकार आपके साथ' (आपनार सरकार आपनार पाशे) हेल्पलाइन को पहले ही शुरू कर दिया गया था। अब पोर्टल को भी शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ऑफिस अथवा CMO के आधिकारिक वेबसाइट पर ही 'आपकी सरकार आपके साथ' का विकल्प मिल जाएगा।
यहां हेल्पलाइन डेस्क का नंबर, ईमेल आईडी के साथ-साथ शिकायत दर्ज करवाने वाली नागरिक सेवाएं 'Raise Grievance' भी उपलब्ध है। यहां आम नागरिक अन्नपूर्णा योजना, विधवा भत्ता, वृद्ध भत्ता आदि मिलने में होने वाली समस्याओं की शिकायतें मुख्यमंत्री के पास दर्ज करवा सकेंगे।
'आपकी सरकार आपके साथ' पोर्टल पर जाने के लिए क्लिक करें :- https://cmo.wb.gov.in
'Raise Grievance' में कोई भी शिकायत दर्ज करवाने के लिए मोबाइल नंबर देना होगा। इसके बाद मोबाइल पर आने वाले OTP के माध्यम से उसे रजिस्टर करवाकर कैप्चा वेरिफिकेशन करना होगा। इस प्रक्रिया के पूरी होते ही शिकायत दर्ज करवाने वाला पेज खुल जाएगा।
Read Also | कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उपद्रवियों को चेताया
यहां नाम, पता, जिला, महकमा, थाना, विधानसभा केंद्र और पोस्ट ऑफिस के बारे में विस्तार से जानकारी देनी होगी। साथ ही आवेदक की आयु, ईमेल आईडी, संपर्क के लिए वैकल्पिक नंबर भी देना होगा। यहां शिकायत दर्ज करने के लिए अलग से बॉक्स रहेगा। अपनी शिकायत के समर्थन में अगर कोई दस्तावेज आपके पास है तो उसे भी अपलोड कर सकते हैं। इस पेज को अच्छी तरह से और पूर्ण रूप से भरकर 'जमा करें' विकल्प पर क्लिक करें।
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समय में साल 2023 में 'मुख्यमंत्री के बोलून' (मुख्यमंत्री से कहें) कार्यक्रम की शुरुआत की गयी थी जिसका हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया था। हालांकि इस कार्यक्रम को लेकर कई शिकायतें भी दर्ज करवायी गयी थी।
शुभेंदु अधिकारी ने जब मुख्यमंत्री पद संभाला तभी उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार आम जनता की सरकार है। सभी सेवाओं में और नाम में इसकी झलक दिखेगी। इसलिए अब नए कार्यक्रम का नाम 'आपकी सरकार आपके साथ' रखा गया है।
बता दें, इसी महीने के शुरुआत में नवान्न से 'आपकी सरकार आपके साथ' का हेल्पलाइन जारी किया गया था। अगर सरकारी सेवाओं को पाने में कोई समस्या होती है तो सीधे 8282082820 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया जा सकता है। इसके साथ ही एक ईमेल आईडी asap@wb.gov.in भी जारी किया गया था। अब पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाने का विकल्प भी शुरू हो गया है।