पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार का पहला पूर्ण बजट आज (22 जून) विधानसभा में पेश किया गया। वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता (Swapan Dasgupta) ने इसे पेश किया। बजट में राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए DA की घोषणा के साथ-साथ नए एयरपोर्ट्स, कई अन्य शहरों में मेट्रो रेल, स्वास्थ्य सेवाओं समेत कई अन्य घोषणाएं की गयी है।
उद्योग और व्यवसाय क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने राज्य सरकार के बजट का स्वागत किया है। इसी क्रम में अंबुजा नेवटिया समुह के चेयरमैन हर्षवर्धन नेवटिया (Harshavardhan Neotia, Chairman, Ambuja Neotia Group) ने राज्य बजट का स्वागत करते हुए कहा, 'इस बजट की सबसे उत्साहजनक बात यह है कि इसमें विकास को अलग-अलग योजनाओं के समूह के रूप में नहीं, बल्कि एक समग्र इकोसिस्टम के रूप में देखा गया है।'
उन्होंने कहा कि नए एयरपोर्ट्स और बुनियादी ढांचे के माध्यम से क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता को मजबूत करने, औद्योगिक विकास की नई पहलों तथा रोजगार के अवसरों बनाने जोर दिया गया है। इससे राज्य के पारंपरिक विकास केंद्रों से आगे भी आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होने की संभावना है।
Read Also | राज्य सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता! शुभेंदु अधिकारी की बड़ी घोषणा
साथ ही उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि यदि इन योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाता है तो ये न केवल लोगों की नई आकांक्षाओं को पंख दे सकती हैं बल्कि निवेश को आकर्षित करने और पश्चिम बंगाल के विकास के लिए कई नए दरवाजे खोलने में अहम भूमिका निभा सकता है।
पार्थिव नेवटिया Image : Samachar Ei Samay
वहीं दूसरी ओर अंबुजा नेवटिया हेल्थकेयर वेंचर के संयुक्त मैनेजिंग डायरेक्टर पार्थिव नेवटिया (Parthiv Neotia, Joint Managing Director, Ambuja Neotia Healthcare Venture Ltd.) ने कहा कि पश्चिम बंगाल बजट 2026 आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए एक सकारात्मक संदेश देता है।
रोजगार के अवसर पैदा करना, महिलाओं को केंद्र में रखकर योजनाओं का निर्माण तथा सामाजिक बुनियादी ढांचे के विकास पर दिया गया जोर राज्य के परिवारों के मनोबल को मजबूत करेगा और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाएगा।
Read Also | कोलकाता के पास नया ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट, राज्य के कई शहरों में एयरपोर्ट व दौड़ेगी मेट्रो
उन्होंने कहा कि अगर स्वास्थ्य सेवा के दृष्टिकोण से देखें तो बेहतर आय और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले कदम लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं लेने, निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक होने और बेहतर स्वास्थ्य परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं।
पार्थिव के मुताबिक महिलाओं पर विशेष ध्यान देना अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका सीधा संबंध मां और बच्चे के स्वास्थ्य से होता है। सामाजिक योजनाओं को जारी रखने और बुनियादी ढांचे के विकास में निरंतर निवेश के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा भी मजबूत होती है। बजट 2026 समग्र और समावेशी विकास का लक्ष्य रखता है तथा सामुदायिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।