🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कचरा नहीं त्वचा के लिए अच्छाई का खजाना है आम का छिलका, पाएं पार्लर जैसी खूबसूरती घर पर

आम के जिन छिलकों को आप कचरा समझ कर कूड़ेदान में फेंक देते हैं वहीं आपकी सुन्दरता निखारने का काम कर सकते हैं।

By Moumita Bhattacharya

Jun 26, 2026 19:01 IST

गर्मी के मौसम में अगर बाजार में सबसे ज्यादा कोई फल नजर आता है तो वह है आम। सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत और इसके गुणों की वजह से भी इसे फलों का राजा कहा जाता है। फल के अलावा आम से चीज केक, आमरस और न जाने कितनी तरह के डेजर्ट बनाकर खाते हैं।

लेकिन इसके छिलकों को बिना सोचे समझे लोग कूड़ेदान में फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो जरा संभल जाएं। आम के जिन छिलकों को आप कचरा समझ कर कूड़ेदान में फेंक देते हैं वहीं आपकी सुन्दरता निखारने का काम कर सकते हैं।

आम के छिलकों में विटामिन सी, विटामिन ए, एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और कई ऐसे प्राकृतिक तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।

आइए सौन्दर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन से जान लेते हैं कि आम के छिलकों का इस्तेमाल कर कैसे अपनी खूबसूरती को और भी निखार सकेंगी -

फेस पैक की तरह इस्तेमाल करें

आम के छिलकों को सुखाकर उनका पाउडर बनाएं और गुलाब जल के साथ मिलाकर फेस पैक की तरह इस्तेमाल करें। या फिर ताजे आम के छिलकों में थोड़ा सा पानी मिलाकर मिक्सी में पीस लें। चार चमच्च छिलकों के पेस्ट में 2 चमच्च शहद और 1 चमच्च दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 10 मिनट तक छोड़ दें। बाद में हल्के हाथों से रगड़ने के बाद चेहरे को ताजे साफ पानी से धो डालें।

Read Also | तरबूज और पपीते के ये आसान घरेलू फेस पैक, जो देंगे पार्लर जैसा निखार

सीधे चेहरे पर रगड़े

ताजे आम के छिलके के अंदरूनी हिस्से को 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर रगड़ने से त्वचा में ताजगी आती है। आम त्वचा को एक्सफोलिएट करने में बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक एंजाइम, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की सतह से मृत कोशिकाओं और अशुद्धियों को बहुत ही कोमलता से हटाते हैं जिससे त्वचा पर प्राकृतिक चमक और निखार आता है।

आम के छिलकों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें। इसे तब तक सुखाए जब तक यह कुरकुरा न हो जाए। इसके बाद उन्हें मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में गुलाब जल या कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर लगाकर गोलाई में मसाज करें। लगभग 10 मिनट बाद इसे ताजे पानी से धो डालें। इससे त्वचा कोमल और मुलायम बनती है।

आम के छिलकों का स्क्रब

आम की छिलकों को अच्छी तरह सुखाने के बाद इन्हें पीस लें। अब इसमें कॉफी पाउडर मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे और शरीर को स्क्रब करने के लिए उपयोग किया जा सकता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इसमें नारियल तेल की कुछ बुंदे मिला सकती हैं।

जिस दिन आप इस स्क्रब का उपयोग करें। उस दिन त्वचा पर साबुन या अन्य क्लींजर लगाने से परहेज करें। आम के छिलके में प्राकृतिक एंजाइम होते हैं जो चेहरे पर जमी बेजान त्वचा को हटाने में मदद करते हैं। इससे चेहरा साफ और चमकदार दिखता है।

टैनिंग में भी मददगार

गर्मी के मौसम में टैनिंग से त्वचा काली पड़ जाती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं तो आम के छिलके मददगार साबित हो सकते हैं। आम के सूखे हुए छिलकों के पाउडर से आप त्वचा की टैनिंग दूर कर सकती है।

इसके लिए सूखे हुए छिलकों के पाउडर में थोड़ा सा लोशन मिलकर इसे हाथों, चेहरे और खुली त्वचा पर लगाने के बाद 15 मिनट बाद ताजे पानी से धो डालें। आम के छिलकों में विटामिन ई और सी मौजूद होती है, जो एक अच्छे एंटी टैनिंग एजेंट की तरह काम करता है।

Articles you may like: