🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

NEET के बाद TET! महाराष्ट्र में प्रश्नपत्र लीक, रद्द हुई परीक्षा : जल्द घोषित होगी नई तारीख

महाराष्ट्र में 37 जगहों पर कुल 1728 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होने वाली थी।

By Moumita Bhattacharya, Saurav Nandi

Jun 27, 2026 23:47 IST

NEET के बाद TET! पहले मेडिकल एंट्रांस परीक्षा (NEET) के प्रश्नपत्र लीक का मामला सामने आया। अब टेट परीक्षा से ठीक एक दिन पहले प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाया जा रहा है। इस बार घटना महाराष्ट्र की बतायी जाती है।

रविवार यानी 27 जून को राज्य में टिचर्स एलीजिबिलिटी टेस्ट यानी TET होने वाले हैं। इससे ठीक एक दिन पहले प्रश्न पत्र लीक होने के आरोप लगने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्त बिहार और हरियाणा के रहने वाले बताए जाते हैं। प्रश्नपत्र लीक करने के अभियुक्त गिरोह का पता लगाने के लिए SIT का गठन भी किया जा चुका है।

Read Also | महाराष्ट्र सरकार ने केतन अग्रवाल केस को किया फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर

मिली जानकारी के अनुसार गोपनिय सूत्रों के आधार पर भिवंडी पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग TET का प्रश्नपत्र बेचने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की और अभियुक्तों को पकड़ा। बताया जाता है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से प्रश्नपत्र की कॉपी भी बरामद की गयी है।

प्रश्नपत्र की कॉपी बरामद होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गयी। जांच के बाद पता चला कि सभी प्रश्नपत्र रविवार को होने वाली परीक्षा के ही थे। इसके बाद ही अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बता दें, महाराष्ट्र में 37 जगहों पर कुल 1728 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होने वाली थी। इस परीक्षा में 6 लाख परीक्षार्थी बैठने वाले थे। महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से बताया गया कि परीक्षा की निरपेक्षता और पारदर्शिता को बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है।

Read Also | ओडिशा ग्रामीण बैंक विवाद: मृत बहन के खाते से पैसे निकालने की जद्दोजहद, मैनेजर सस्पेंड

इसलिए फिलहाल परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया है। डेप्यूटी कमिश्नर प्रिया शिंदे ने बताया कि इस प्रकार की परीक्षाओं का आयोजन करने में आमतौर पर 3 सप्ताह का समय लगता है। परीक्षा की अगली तारीख जल्द ही सरकारी वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

बता दें, 2016 में भी महाराष्ट्र में प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया था। परीक्षा शुरू होने से महज कुछ घंटे पहले इस बारे में जानकारी मिलते ही परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। उस समय जांच में पुलिस को कई गिरोह के बारे में जानकारी मिली थी। काफी लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

Articles you may like: