मानसून सीजन में अचानक तेज बारिश का शुरू होना बिल्कुल सामान्य बात है। लेकिन समस्या तब और भी बढ़ जाती है जब पैरों में चमड़े से बने जूते हो। चमड़ा एक ऐसी प्राकृतिक वस्तु है जो भीग जाने पर खराब हो जाता है। अधिक पानी सोख लेने से इसमें दरारें पड़ने लगती है और इसका रंग भी फीका पड़ जाता है।
इसलिए भीग जाने पर चमड़े के जूते का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आइए जान लेते हैं कि बारिश के मौसम में चमड़े के जूतों का ख्याल कैसे रखेंगे?
अच्छी तरह से पानी पोंछ लें
बाहर से जैसे ही घर वापस लौटे, सबसे पहले माइक्रोफाइबर कपड़े की मदद से जूतों पर जमी पानी को हल्के हाथों से पोंछ डाले। इसे जोड़ से रगड़कर बिल्कुल न पोंछे। इससे चमड़े को ही नुकसान पहुंचेगा।
Read Also | ब्लास्ट होने से पहले AC देता है यह संकेत, नजरंदाज किया तो हो सकता है बड़ा हादसा!
रुम टेम्परेचर पर सुखाएं
जूतों को सुखाने के लिए न तो इन्हें कड़ी धूप में रखे और न ही हेयर ड्रायर की मदद लें। अतिरिक्त गर्मी की वजह से जूते सूखने के बाद सख्त पड़ सकते हैं या फिर चमड़े में दरार आ सकती है। इसलिए जूते को किसी ऐसी जगह पर रखें जहां सामान्य हवा और रुम टेम्परेचर पर यह सूखे।
जूते के अंदर पेपर मोड़ कर रखें
जूतों को अच्छी तरह से पोंछ लेने के बाद उनके अंदर ढेर सारे टिश्यू पेपर या फिर अखबार को मोड़ कर ठूस दे। ये गीले जूतों में मौजूद अतिरिक्त नमी सोख लेंगे और उनकी आकृति को भी बिगड़ने नहीं देंगे। कुछ घंटों के अंतराल पर कागज को एक बार जरूर बदल दें।
लेदर कंडिशनर का इस्तेमाल करें
जूते जब पूरी तरह से सुख जाए तो उनपर अच्छी क्वालिटी का लेदर कंडिशनर लगाएं। इससे चमड़े की प्राकृतिक नमी बनी रहेगी और वह सूखा या बदरंग नहीं होगा और उसके फटने की संभावना भी कम हो जाएगी। भूल से भी गीले जूतों पर कंडिशनर बिल्कुल न लगाएं।
Read Also | रसोई की चिपचिपी सतह को मिनटों में बनाएं साफ और तेल-मुक्त, जानें ये आसान घरेलू उपाय
जूते जब अच्छी तरह से सुख जाएं तो एक बार उन्हें पॉलिश जरूर कर लें। इससे जूतों की चमक भी बनी रहेगी और वे नए जैसे ही साफ नजर आएंगे।
नोट - अगर बारिश के मौसम में आपको लेदर के जूते ही पहनकर निकलना पड़े तो जूतों पर मार्केट में मिलने वाले वाटर-रिपलेंट स्प्रे पहले से लगा लें। इससे लेदर के जूतों पर एक सुरक्षा परत बन जाती है और बारिश के मौसम में पानी आसानी से चमड़े के अंदर प्रवेश नहीं कर पाता है।