पेरिस : पूर्वी फ्रांस में रविवार को एक दर्दनाक विमान हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई।, जिसमें सवार सभी लोगों ने दम तोड़ दिया। स्थानीय अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी गई कि हादसे में विमान के पायलट के अलावा 10 यात्री भी मारे गए। मृतकों में पांच छात्र और पांच प्रशिक्षक शामिल थे। बताया गया कि विमान में सवार लोग स्काइडाइविंग गतिविधि के लिए जा रहे थे।
हादसे के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के आसपास के इलाके से दूर रहें। अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से दुर्घटनास्थल के आसपास आवाजाही सीमित कर दी है। यह विमान पूर्वी फ्रांस के टॉम्बलेन शहर स्थित एयरपोर्ट क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
घटना की जानकारी मिलने के बाद फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि मंत्री हादसे की स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं।
फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन और जांच एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। घटना से जुड़ी आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।