🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

8 स्टेशनों के रिजर्वेशन काउंटर 1 जुलाई से स्थायी रूप हो रहे हैं बंद, पूर्व रेलवे ने जारी किया नोटिस

रेलवे ने बताया कि उन काउंटरों पर काम के दबाव यानी वर्कलोड का विश्लेषण करने के बाद ही यह फैसला लिया गया है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 28, 2026 18:04 IST

पूर्व रेलवे के सियालदह नॉर्थ लाइन के 8 रेलवे रिजर्वेशन यानी PRS काउंटर को बंद कर दिया जा रहा है। इस संबंध में रेलवे की ओर से प्रत्येक स्टेशन पर नोटिस चिपका दिया गया है। हालांकि इन नोटिस के लगने के बाद से यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है। यात्रियों ने इन काउंटरों को न बंद करके फिर से शुरू करने का अनुरोध किया है।

इस बाबत पूर्व रेलवे की ओर से विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है। विज्ञप्ति में जिन 8 स्टेशनों पर काउंटरों को बंद कर देने के बारे में बताया गया है उनमें शामिल हैं :-

  1. आगरपाड़ा
  2. टीटागढ़
  3. जगद्दल
  4. बिराटी
  5. अशोकनगर रोड
  6. मछलंदपुर
  7. ढाकुरिया
  8. न्यू अलीपुर

Read Also | पार्क सर्कस स्टेशन पर देर रात को बुलडोजर एक्शन, अवैध दुकानें ध्वस्त, रेलवे की जमीन अतिक्रमणमुक्त

बताया जाता है कि इन 8 स्टेशनों पर कोई रिजर्वेशन काउंटर नहीं रहेगा। रेलवे ने बताया कि उन काउंटरों पर काम के दबाव यानी वर्कलोड का विश्लेषण करने के बाद ही यह फैसला लिया गया है। इस विज्ञप्ति में यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि टिकट की बुकिंग, टिकट को रद्द करने और अन्य रेलवे सेवाओं का लाभ उठाने के लिए यात्री नजदीकी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) से संपर्क करें।

इसके साथ ही IRCTC के वेबसाइट से भी टिकट खरीदा और रद्द किया जा सकेगा। इस विज्ञप्ति के मुताबिक उपरोक्त 8 स्टेशनों पर 1 जुलाई 2026 से रिजर्वेशन काउंटर को स्थायी रूप से बंद कर दिया जा रहा है।

पूर्व रेलवे के इस फैसले से बड़ी संख्या में यात्री खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि कई लोग इन टिकट काउंटरों से लंबी दूरी की ट्रेनों के टिकट बुक कराते हैं। अपने स्थानीय स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें काफी सहूलियत मिलती थी।

इसके साथ ही बिराटी, अशोकनगर समेत कई स्टेशनों के स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि ये काउंटर बंद हो जाते हैं तो उन्हें टिकट खरीदने के लिए दूर स्थित बड़े रेलवे स्टेशनों तक जाना पड़ेगा। इससे समय और रुपए - दोनों की अतिरिक्त लागत बढ़ेगी।

यात्रियों का यह भी आरोप है कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराने पर साइबर कैफे या विभिन्न एजेंसियां अतिरिक्त सेवा शुल्क वसूलती हैं। वहीं, बड़े रेलवे स्टेशनों पर जाकर टिकट लेने की स्थिति में लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है और दलालों की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।

Articles you may like: