🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'सिर पर बाल!' शमिक भट्टाचार्य से मुलाकात होने पर अनुपम खेर ने छेड़ा वायरल बयान वाला मुद्दा, ठहाका लगाकर हंस पड़े दोनों, Video

मुलाकात में चुनाव के दौरान शमिक भट्टाचार्य के पोस्ट और उसपर अनुपम खेर के जवाब को लेकर चर्चाएं हुई और दोनों एक बार फिर से ठहाका लगाकार हंस पड़े।

By Moumita Bhattacharya

Jun 28, 2026 16:13 IST

राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार आए अनुपम खेर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य से मिले। इस मुलाकात में चुनाव के दौरान शमिक भट्टाचार्य के पोस्ट और उसपर अनुपम खेर के जवाब को लेकर चर्चाएं हुई और दोनों एक बार फिर से ठहाका लगाकार हंस पड़े।

अनुपम खेर ने शमिक भट्टाचार्य को उस पोस्ट की याद दिलाते हुए कहा कि दादा आपने बयान दिया था कि अनुपम खेर के सिर पर बाल आ सकते हैं लेकिन दूसरी सरकार (तृणमूल) यहां नहीं आ सकती। वह बहुत वायरल हुआ था।

'राजनीतिक बयानबाजी से लोग बोर हो जाते हैं'

अनुपम खेर को अपने उस बयान की वजह समझाते हुए शमिक भट्टाचार्य ने कहा, "उस समय राज्य में चुनाव का माहौल था। लोग राजनीतिक भाषण सुनकर बोर हो जाते हैं। इसलिए हमें भाषण में कुछ ऐसा पंच करना पड़ता है।"

Read Also | दो तरह की मिठाई, साड़ी समेत हुगली जिले के 4 उत्पादों को मिला GI टैग

इसके साथ ही उन्होंने खेर की तारीफ करते हुए कहा कि अनुपम खेर तो पूरे हिंदुस्तान में मशहूर हैं। पश्चिम बंगाल का बच्चा-बच्चा अनुपम खेर को जानता है। इसलिए आपका चेहरा हर किसी की नजर में है।

अपने बयान के वास्तविक अर्थ को समझाते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मेरे कहने का मतलब यही था कि आसमान जमीन पर आ सकता है, जमीन आसमान पर जा सकता है। गंगा जी का पानी भी राइटर्स बिल्डिंग में घुस सकता है। अनुपम खेर के सिर पर फिर से बाल भी उग सकते हैं लेकिन चौथी बार तृणमूल कांग्रेस सत्ता में नहीं आने वाली है। और आयी भी नहीं।

वहीं अनुपम खेर ने कहा कि मुझे वह बयान बड़ा अच्छा लगा था। मैंने आपको जवाब भी दिया था कि यह प्रार्थना बिल्कुल मत करिए कि मेरे सिर पर बाल आए। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।

Read Also | फिर से आबाद हो सकता है कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज, वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्त ने दिये संकेत

क्या है यह मामला?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान अपने एक बयान में शमिक भट्टाचार्य ने कहा था कि अनुपम खेर के सिर पर फिर से बाल आ सकते हैं लेकिन बंगाल में तृणमूल की सरकार वापस नहीं आ सकती है।

इसका व्यंग्यात्मक जवाब देते हुए अनुपम खेर ने अपने X हैंडल पर शमीक भट्टाचार्य के वीडियो को रि-पोस्ट करते हुए कहा था, 'अरे भैया जी! मैंने आपका क्या बिगाड़ा है! क्यों आप चाहते हो कि मेरे सिर पर बाल आ जायें! मौजूदा हालात में जन्मों तक नहीं चाहूंगा! जय श्री राम! '

बता दें, अनुपम खेर इस समय कोलकाता में अपने निर्देशन में बनने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कालीघाट में मां काली के भी दर्शन किए। इसके साथ वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से भी मिल चुके हैं। शमिक भट्टाचार्य के साथ ही वह फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़े लोगों से मिल रहे हैं।

Articles you may like: