कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को जन्म दिन की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।
वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि कांग्रेस की परंपरा आपके सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में स्पष्ट रूप से झलकती है। इधर वाराणसी में गंगा तट पर राहुल गांधी की एक फोटो को प्रतीकात्मक रूप से दूध और गंगा जल से स्नान करवाया गया।
गौर करने वाली थी कि इस फोटो में भगवान परशुराम के तर्ज पर राहुल गांधी के एक हाथ में फरसा पकड़े हुए दर्शाया गया है।
PM मोदी से लेकर अन्य नेताओं की शुभकामनाएं
कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्म दिन पर अपने शुभकामना संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X हैंडल पर लिखा है, 'लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी को जन्म दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।'
कांग्रेस के आधिकारिक X हैंडल से भी एक पोस्ट कर राहुल गांधी को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी गयी। इस पोस्ट में राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता और सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने की सराहना की गयी है। पोस्ट में लिखा गया है कि वह लगातार लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं और उन सभी मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं जिन्हें वह सही मानते हैं।
Best wishes to the Leader of the Opposition in the Lok Sabha, Shri Rahul Gandhi Ji on his birthday. Praying for his good health and long life. @RahulGandhi
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने X हैंडल पर अपने पोस्ट में लिखा है कि संविधान के आदर्शों के प्रति राहुल गांधी की अटूट निष्ठा और आम लोगों के लिए आवाज उठाने का साहस लाखों लोगों को प्रेरित करता है।
उन्होंने आगे लिखा है कि राहुल गांधी ने हमेशा कमजोर वर्गों के हितों में आवाज उठायी है। उन्होंने सत्ता के सामने भी सच बोलने का साहस दिखाया है। इसके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।
वाराणसी में करवाया गया गंगा स्नान
राहुल गांधी के जन्मदिन पर वाराणसी से एक अलग ही तस्वीर सामने आयी है। इसमें उनकी एक तस्वीर को दूध और गंगाजल से प्रतीकात्मक रूप से स्नान करवाया जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि इस तस्वीर में राहुल गांधी को भगवान परशुराम के तर्ज पर दिखाया गया है जिसके एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में भारत का संविधान है।
VIDEO | Varanasi: Youth Congress workers celebrate Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhis birthday with symbolic rituals, including pouring milk over his photograph in the Ganga River.#RahulGandhi #VaranasiNews
— Press Trust of India (@PTI_News) June 19, 2026
(Full video available on PTI Videos - pic.twitter.com/57oraDhpqZ
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बनारस के 'यूथ कांग्रेस' ने कुछ इसी अंदाज में राहुल गांधी का जन्मदिन गंगा घाट पर मनाया। हालांकि जानकार इसे सिर्फ राहुल गांधी के जन्मदिवस का उत्सव नहीं बल्कि बेहद सोची-समझी राजनीतिक रणनीति करार दे रहे हैं।