🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अगले साल कब से कब तक आयोजित होगा नासिक कुंभ मेला? जानिए अमृत स्नान समेत अन्य सभी महत्वपूर्ण तारीखें

नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 में 13 अखाड़े भाग लेने वाले हैं।

By Moumita Bhattacharya

Jun 19, 2026 01:03 IST

अगले साल (2027) में नासिक में होने वाले कुंभ मेले की तारीखों की घोषणा कर दी गयी है। गोदावरी नदी के तट पर आयोजित होने वाला यह कुंभ मेला नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला के नाम से प्रसिद्ध है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि कुंभ मेले से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

गौरतलब है कि हर 12 साल में देश की 4 पवित्र स्थानों पर कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है। पिछले साल (2025) में प्रयागराज के संगम तट पर महाकुंभ मेले का आयोजन किया गया था जिसमें लाखों की संख्या में देश और विदेश से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगायी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 में 13 अखाड़े भाग लेने वाले हैं। महाराष्ट्र सरकार ने गोदावरी नदी के तट पर विशेष साफ-सफाई की शुरुआत कर दी है। इसके साथ तपोवन में जमीन खाली करवायी जा रही है।

श्रद्धालु जगतगुरु शंकराचार्ज समेत अन्य साधु-संतों के दर्शन मेले के दौरान कर सकेंगे। बताया जाता है कि नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला में 3 शाही स्नान या अमृत स्नान और 45 कुंभ स्नान होंगे। नासिक के पंचवटी और त्र्यंबकेश्वर में कुंभ मेले का आयोजन किया जा रहा है।

Read Also | पूजा न करें तो भी चलेगा, जगन्नाथ देव के केवल दर्शन करने से ही मिलता है पुण्य, दूर होते हैं नवग्रह के दोष

नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले की महत्वपूर्ण तिथियां :–

ध्वजारोहण : 31 अक्तूबर 2026

अखाड़ा ध्वजारोहण : 24 जुलाई 2027

अमृत या शाही स्नान -

पहला अमृत स्नान : 2 अगस्त 2027

दूसरा अमृत स्नान : 31 अगस्त 2027

तीसरा अमृत स्नान : 11 सितंबर 2027 को नासिक और 12 सिंतबर को त्र्यंबकेश्वर में होगा।

महाकुंभ मेले में साधु-सन्यासियों की पूजा Image : ANI

अन्य प्रमुख स्नान -

ऋषि पंचमी : 5 सितंबर 2027

भाद्रपद शुद्ध एकादशी : 11 सितंबर 2027

भाद्रपद पूर्णिमा : 15 सितंबर 2027

आश्विन एकादशी : 11 अक्तूबर 2027

आश्विन पूर्णिमा : 15 अक्तूबर 2027

कार्तिक एकादशी : 10 नवंबर 2027

कार्तिक पूर्णिमा : 14 नवंबर 2027

गंगा दशहरा : 25 मई से 2 जून 2028

मौनी अमावस्या : 26 जनवरी 2028

वसंत पंचमी : 1 फरवरी 2028

महाशिवरात्रि : 27 फरवरी 2028

24 जुलाई 2028 को ध्वज उतार लिया जाएगा जो औपचारिक तौर पर 12 वर्षों में एक बार आयोजित होने वाले नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला के समापन का प्रतीक होगा।

Articles you may like: