🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोयला तस्करी मामले में पूर्व ओसी मनोरंजन मंडल को ED ने किया गिरफ्तार

कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में हाजिर होने के लिए बुलाया गया था। इससे पहले ED की कई नोटिस को उन्होंने टाल दिया था।

By Abhirup Dutta, Moumita Bhattacharya

Jun 18, 2026 23:39 IST

कोयला तस्करी मामले में एक और पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बर्धमान के बाराबनी थाना के पूर्व ओसी मनोरंजन मंडल को ED ने गिरफ्तार किया है। वर्तमान में वह आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसबी ऑफिस में कार्यरत थे।

गुरुवार (18 जून) को कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में उन्हें हाजिर होने के लिए बुलाया गया था। इससे पहले ED की कई नोटिस को उन्होंने टाल दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार मनोरंजन मंडल का नाम कोयला तस्करी के मामले में पहले ही जोड़ा जा चुका था। आरोप है कि पिछले लंबे समय से वह अपनी हाजिरी को टाल रहे थे। आखिरकार सीजीओ कॉम्प्लेक्स में गुरुवार (18 जून) को वह पहुंचे। उनसे लगातार पूछताछ की गयी।

Read Also | नोटिस की हैट्रिक लगाने के बाद मेसी कांड में आखिरकार थाना में हाजिर हुए अरुप विश्वास, भाजपा विधायकों ने कसा तंज

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके कई उत्तरों में गड़बड़ी मिली है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि मनोरंजन ने कई सवालों का जवाब भी नहीं दिया और वह टाल गए। इसके बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि कोयला तस्करी में शामिल लोगों तक वह रुपयों की पहुंचाने का काम करते थे।

पिछले लंबे समय से ED कोयला तस्करी के मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के हवाले से बताया जाता है कि जांच में ही यह बात सामने आयी कि पुलिस के कुछ अधिकारी भी कोयला माफिया के संपर्क में थे। प्रोटेक्शन मनी लिया जाता था जिसमें मनोरंजन मंडल भी शामिल थे। इसी साल मार्च में दुर्गापुर में मनोरंजन मंडल के घर पर ED की छापेमारी हुई थी। लेकिन उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था।

Articles you may like: