🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने फर्राटेदार हिंदी में PM मोदी को भेजा वीडियो संदेश, कहा - हमारी दोस्ती अमर रहे! Video

फ्रांस के राष्ट्रति मैक्रों ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कुछ ऐसा किया जिसने सबको चौंका दिया है। उन्होंने हिंदी में एक वीडियो मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 19, 2026 00:16 IST

फ्रांस के दौरे पर गए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वहां से राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बिल्कुल किसी करीबी दोस्त की तरह ही मिले। इस दोस्ती की झलक सोशल मीडिया पर उनके द्वारा पोस्ट की जा रहे वीडियो और फोटो में साफ नजर भी आ रही है।

पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ थामे मैक्रों ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से एक वीडियो पोस्ट किया और बाद में उन्होंने एक कदम आगे बढ़ते हुए कुछ ऐसा किया जिसने सबको चौंका दिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने हिंदी में एक वीडियो मैसेज अपने X हैंडल से पोस्ट किया है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर सिर्फ तेजी से वायरल ही नहीं हो रहा है बल्कि इसमें भारत-फ्रांस के दोस्तानापूर्ण रिश्तों की छवि स्पष्ट नजर आ रही है।

राष्ट्रपति मैक्रों का PM को हिंदी में संदेश

अपने वीडियो संदेश में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने PM नरेंद्र मोदी के लिए हिंदी में एक वीडियो संदेश दिया। इस वीडियो में वह टूटी-फूटी लेकिन आत्मविश्वास के साथ हिंदी में कहते नजर आ रहे हैं, 'प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे खुशी हुई आपका नीस और फ्रांस के दौरे में स्वागत करते हुए। फ्रांस भारत की दोस्ती अमर रहे।'

इसके बाद मैक्रों अंग्रेजी में कहते हैं कि मुझे उम्मीद है कि मैंने हिंदी सही बोली होगी। इसके साथ ही उन्होंने फ्रांस के दौरे के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद दिया और अपनी दोस्ती के लिए शुक्रिया अदा भी किया। मैंक्रो आगे कहते हैं कि हम फरवरी में आपसे दोबारा मिलने के लिए बहुत उत्सुक हैं। अपने संदेश के समापन वह 'जय हिंद' के नारे के साथ करते हैं।

यहां सुनिए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का हिंदी संदेश :-

पीएम मोदी को दी थी बधाई

बता दें, प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएक मैक्रों के सिर्फ इस हिंदी में संदेश का ही सरप्राइज नहीं मिला बल्कि उन्होंने पीएम मोदी की विशेष उपलब्धि पर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बधाई भी दी। news 18 की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'भारत इनोवेट्स 2026' के उद्घाटन समारोह के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत के इतिहास का सबसे लंबे समय तक चुने गए प्रधानमंत्री बने रहने पर औपचारिक रूप से बधाई भी दी।

उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व को मील का पत्थर करार देते हुए कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत का एक जीता-जागता सबूत है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया आभार :-

पीएम मोदी ने कहा - गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से फ्रांस के राष्ट्रपति को संदेश दिया जिसे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने री-पोस्ट भी किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'फ्रांस की यह यात्रा आदान-प्रदान और परिणामों के लिहाज से बेहद समृद्ध रही। इसकी शुरुआत नीस में हुई, जहां ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था, फिर यह एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन तक जारी रही, और उसके बाद पेरिस में, जहां मैंने VivaTech 2026 को संबोधित किया तथा भारतीय समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लिया और व्यापारिक नेताओं से मुलाकात की।'

इसके बाद पीएम मोदी ने अपने दोस्त मैक्रों के लिए लिखा है कि मैं अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों, फ्रांस की सरकार और फ्रांसीसी जनता का उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए विशेष रूप से आभारी हूं। आने वाले समय में फ्रांस और भारत की मित्रता और भी मजबूत होगी।

Articles you may like: