🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कांचरापाड़ा के निजी स्कूल से फिर से 8 लाख रुपए बरामद, क्या सच में है 'काला धन'?

गिरफ्तार दोनों अकाउंटेंट से पूछताछ के बाद 15 जून की देर रात को स्कूल में फिर से तलाशी अभियान चलाया गया।

By Moumita Bhattacharya

Jun 19, 2026 11:19 IST

पहली तलाशी में कांचरापाड़ा के निजी स्कूल से 1 करोड़ 77 लाख रुपए बरामद किए गए थे। इसके कुछ दिनों बाद फिर से उसी स्कूल से जांच अधिकारियों ने और 8 लाख रुपए जब्त किए हैं। दावा किया जा रहा है कि इसके साथ ही उक्त निजी स्कूल से कुल 1 करोड़ 85 लाख रुपए बरामद किए गए।

बता दें, 10 जून की रात को कांचरापाड़ा के इंग्लिश मीडिया स्कूल में बीजपुर थाना की पुलिस ने छापा मारा था। तब वहां से करोड़ों रुपए नगद बरामद होने के बाद स्कूल के अकाउंटेंट अभिक नाग और जूनियर अकाउंटेंट सायन पाल को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों अकाउंटेंट से पूछताछ के बाद 15 जून की देर रात को स्कूल में फिर से तलाशी अभियान चलाया गया। इस बार दोनों गिरफ्तार अकाउंटेंट को पुलिस अपने साथ ले गयी थी। इस अभियान के दौरान 8 लाख रुपए बरामद किए गए।

Read Also | कांचरापाड़ा के निजी स्कूल के बंद कमरे से ₹1 करोड़ से अधिक नगद बरामद, विधायक ने लगाया सांसद की संलिप्तता का आरोप

पुलिस दोनों गिरफ्तार अकाउंटेंट से पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि स्कूल में और कहीं पर गैरकानूनी तरीके से रुपए छिपाकर रखे गए हैं अथवा नहीं। इधर, बीजपुर के विधायक सुदीप्त दास का दावा है कि बरामद रुपया बीजपुर के पूर्व विधायक सुबोध अधिकारी और उनके भाई व कांचरापाड़ा के चेयरमैन कमल अधिकारी का 'काला धन' है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ एक स्कूल नहीं बल्कि मुझे लगता है कि ऐसे ही कई जगहों और संस्थानों में उन लोगों ने रुपए छिपा कर रखे होंगे। जिन जगहों को उन लोगों ने सुरक्षित समझा और उन्हें लगा कि किसी की नजर में नहीं आएगा, वहीं पर रुपए छिपाकर रखे गए हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो स्कूल में इतने रुपए नहीं हो सकते थे।

Read Also | सीक रूम या फिर बेडरूम! कांचरापाड़ा के निजी स्कूल के सीक रूम में एसी, अलमारी से लेकर अटैच्ड बाथरूम तक...

विधायक का आरोप है कि साल 2022 में चिटफंड मामले में सीबीआई ने जब सुबोध अधिकारी के घर पर तलाशी ली थी उसके बाद ही वह अपना काला धन छिपाने की जगह ढूंढ रहे थे। विधायक सुदीप्त दास का दावा है कि अगर कमल समेत FIR में जिन लोगों का नाम है, उन्हें ढूंढ कर पुलिस हिरासत में लेती है और पूछताछ करती है तो और भी 'काला धन' की जानकारी मिलेगी।

दावा किया जा रहा है कि राज्य में जब से सत्ता परिवर्तित हुई है उसके बाद ही दोनों भाई, कमल व सुबोध, फरार हैं। उनके साथ पुलिस संपर्क करने की लगातार कोशिशें तो कर रही है लेकिन अभी तक वह संभव नहीं हो सका है।

Articles you may like: