🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'मैं और मिस्टर नाइस नहीं बनूंगा' ईरान की धमकी पर डोनाल्ड ट्रंप ने हड़काया, समझ जाओ।

डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए अंदाज में धमकी दी है कि ईरान समझ जाए वरना मैं ज्यादा देर तक अच्छा नहीं बन पाऊंगा।

By लखन भारती

Apr 29, 2026 15:57 IST

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध किस दिशा में जा रहा है, कुछ साफ नहीं है। एक तरफ तो पहले दौर की वार्ता के बाद मामला ठप पड़ा हुआ है, वहीं दूसरी ओर दोनों पक्षों की ओर से धमकियों का सिलसिला जारी है। होर्मुज से जहाज बीच-बीच में गुजरते हुए दिख रहे हैं, लेकिन इसका कोई सिस्टम बन नहीं पाया है। अमेरिका नाकेबंदी हटाने को तैयार नहीं है और ईरान होर्मुज पर अपना कब्जा छोड़ना नहीं चाहता। युद्ध के दो महीने बाद भी सिर्फ दोनों तरफ से बयानबाजी हो रही है, समझौते की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठ पा रहा।

इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपना रुख और कड़ा कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान को जल्द ही बिना परमाणु हथियार वाला समझौता करना होगा, नहीं तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि ईरान सही तरीके से समझौता करना नहीं जानता और उसे जल्दी समझदारी दिखानी चाहिए। ट्रंप की पोस्ट काफी ड्रैमेटिक है, जिसमें वे एक गन के साथ बारूदी आग के बीच नजर आ रहे हैं।

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि ईरान सही तरीके से समझौता करना नहीं जानता और उसे जल्दी समझदारी दिखानी चाहिए। इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा की गई, जिसमें ट्रंप हथियार के साथ नजर आ रहे हैं और ‘NO MORE MR. NICE GUY!’ लिखा है, जो उनके सख्त रुख को दिखाता है। यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने और युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, अमेरिका इस प्रस्ताव को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं है और ट्रंप इससे संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान का प्रस्ताव पहले से बेहतर है, लेकिन कोई भी समझौता ऐसा होना चाहिए जिससे ईरान परमाणु हथियार बनाने की दिशा में आगे न बढ़ सके। ईरान इस पर राजी नहीं है।

होर्मुज पर धमकी दे चुका है ईरान

ईरान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रजा तलायी-निक ने अमेरिका की मांगों को गैरकानूनी और गलत बताया और कहा कि अब अमेरिका किसी स्वतंत्र देश पर अपनी शर्तें नहीं थोप सकता। मंगलवार को ट्रंप ने एक कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है और वह कभी भी ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। इस दौरान ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स III भी थे। हालांकि इसके तुरंत बाद ईरान ने धमकी दी कि अगर अमेरिका किसी तरह का गलत कदम उठाएगा तो उसके जहाज समंदर में जलते हुए दिखाई देंगे।

Articles you may like: