मिदनापुरः विद्यासागर विश्वविद्यालय में 'पश्चिम बंगाल दिवस, 2026' के जश्न के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सबसे पहले विश्वविद्यालय के 'स्फियर जुबली गेट' नाम से नवनिर्मित दूसरे गेट का उद्घाटन माननीय कुलपति प्रो दीपक कुमार कर एवं श्री जगत अर्तिहा दास प्रभु (संयुक्त सचिव, सारस्वत गौरीय संघ, श्रीधाम मायापुर, नदिया) और स्वामी प्रार्थनानंद महाराज (सचिव, रामकृष्ण मठ व मिशन, मिदनापुर) की मौजूदगी में किया गया। दूसरा कार्यक्रम बी. एन. शासमल हॉल में आयोजित किया गया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और एक व्याख्यान भी आयोजित किया गया।
इसी हॉल में ‘आध्यात्मिकता और राष्ट्र निर्माण’ विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। श्री जगत अर्तिहा दास प्रभु और स्वामी प्रार्थनानंद महाराज ने अपने बहुमूल्य और प्रेरणादायक विचार रखा। इस कार्यक्रम में विज्ञान संकाय के कार्यवाहक डीन प्रो. परेश चंद्र जाना, कला और वाणिज्य संकाय के कार्यवाहक डीन प्रो. अरिंदम गुप्ता, कुलसचिव डॉ. जयंत किशोर नंदी, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रो. केशव चंद्र मंडल, दर्शन और जीवन-जगत विभाग के प्रो. तपन कुमार दे, बांग्ला विभाग की प्रो. मनोनांजलि बंद्योपाध्याय के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक, अधिकारी, गैर-शिक्षण कर्मचारी, शोधार्थी, छात्र और अन्य लोग शामिल हुए। इस सार्थक और प्रभावी कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने सहभागिता की।