पार्टी के सभी पदों से तृणमूल नेता ज्योतिप्रिय मल्लिक ने इस्तीफा दे दिया है। अब क्या ममता बनर्जी का साथ भी छोड़ने वाले हैं? क्या ऋतब्रत बनर्जी गुट वाले 'असली तृणमूल' में शामिल होने वाले हैं ज्योतिप्रिय मल्लिक?
मंगलवार (23 जून) को विधानसभा में अचानक उनके पहुंचने के बाद यह चर्चा तेजी से फैल रही है। बताया जाता है कि उन्होंने विरोधी पार्टी के नेता ऋतब्रत बनर्जी से मुलाकात भी की है।
गौरतलब है कि गत 19 जून को ममता बनर्जी के पास पूर्व विधायक और पूर्व वनमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने अपना इस्तीफा भेज दिया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी की सभी सांगठनिक पदों से उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा की वजह उन्होंने शारीरिक अस्वस्थता को बताया था। इसके ठीक 5 दिनों बाद वह विधानसभा में पहुंचे।
Read Also | पार्टी के सभी पदों से तृणमूल नेता ज्योतिप्रिय मल्लिक ने दिया इस्तीफा, वजह 'शारीरिक अस्वस्थता'
क्यों गए थे विधानसभा में? इस बारे में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा में उनके परिचित बहुत विधायक हैं। वह उनसे मिलने ही गए थे। चंद्रनाथ सिन्हा, काजल शेख आदि का उन्होंने नाम लिया। लेकिन विधानसभा में पहुंचने का वास्तविक कारण क्या है?
ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा कि पेंशन से संबंधित कुछ कागजात के लिए वह विधानसभा में गए हैं। इसके साथ ही मेडिकल बिल पर हस्ताक्षर भी करना है। उन्होंने कहा कि यह मत सोचिएगा कि ममता बनर्जी से अलग होकर मैं पार्टी में शामिल हो गया हूं।
हालांकि ऋतब्रत बनर्जी के साथ मुलाकात के बारे में ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कुछ नहीं कहा। बता दें, तृणमूल के ऋतब्रत बनर्जी गुट के तृणमूल में फिरहाद हकीम, अरुप विश्वास आदि शामिल हो चुके हैं।