भारत में फिर से सक्रिय हुआ टेलीग्राम (Telegram)। NEET UG की पुनर्परीक्षा संपन्न होने के बाद ही गूगल प्ले स्टोर पर टेलीग्राम दिखाई दे रहा है। 22 जून को देशभर में NEET UG की पुनर्परीक्षा आयोजित की गयी थी। इस परीक्षा की वजह से अस्थायी रूप से टेलीग्राम पर बैन लगा दिया गया था।
आरोप था कि पहली परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र लीक करने के लिए इस मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल किया गया हो सकता है।
NTA के अनुरोध के बाद केंद्र सरकार ने अस्थायी रूप से 16 से 22 जून तक टेलीग्राम पर बैन लगाया था। NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) का आरोप था कि इससे पहले आयोजित हुई NEET UG की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक करने के लिए इस मैसेजिंग ऐप का ही इस्तेमाल किया गया था।
इस कारण ही NEET UG की दोबारा परीक्षा लेनी पड़ी। इस बार ऐसी कोई समस्या न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए ही NTA की ओर से अस्थायी रूप से इस ऐप पर बैन लगाने का अनुरोध किया गया था।
बता दें, 21 जून को NEET UG की परीक्षा ली गयी थी। हालांकि इस बार की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने की कोई शिकायत सामने नहीं आयी थी और न ही किसी प्रकार की प्रताड़ना का आरोप लगा। हालांकि कंपनी (टेलीग्राम) के संस्थापक और सीईओ पावेल दुरोव ने टेलीग्राम पर बैन लगाने के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया था। उनका कहना था कि कुछ लोगों के काम की वजह से पूरे ऐप पर बैन लगाने की कोई जरूरत नहीं थी।
मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंचा और कोर्ट ने बैन लगाए रखने का आदेश जारी रहा।