🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

जबरन ₹70 लाख वसूलने के आरोप में पूर्व मेयर का करीबी पार्षद गिरफ्तार

आरोप है कि हत्या की धमकी देकर उक्त व्यक्ति से 70 लाख रुपए जबरन वसूला गया था।

By Moumita Bhattacharya

Jun 29, 2026 11:22 IST

फिरहाद हकीम के करीबी के रूप में परिचित पूर्व पार्षद शम्स इकबाल अनिल को गिरफ्तार किया गया है। जबरन वसूली के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 134 के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल पर साल 2023 में एक व्यक्ति और उसके परिवार को हथियार का डर दिखाकर रुपए वसूलने का आरोप लगाया गया है।

आरोप है कि हत्या की धमकी देकर उक्त व्यक्ति से 70 लाख रुपए जबरन वसूला गया था। पिछले दिनों ही उक्त व्यक्ति ने थाना में शिकायत दर्ज करवायी थी। इसके बाद ही तृणमूल नेता को गार्डनरीच थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद शादाब (33) ने शम्स इकबाल और उसके दो करीबियों मोहम्मद फराज और फिरोज कुरेशी के खिलाफ गार्डनरीच थाना में शिकायत दर्ज करवायी गयी थी। घटना जून 2023 की बतायी जाती है। आरोप है कि शादाब और उसके परिवार को डराकर व धमकाकर 70 लाख रुपए जबरन वसूला गया था।

Read Also | 21 जुलाई को धर्मतल्ला में किसकी होगी सभा? कालीघाट और बागी तृणमूल के दोनों गुटों ने पुलिस से मांगी अनुमति

गौरतलब है कि तृणमूल सरकार के दौरान शम्स की गिनती कोलकाता के प्रभावशाली पार्षदों में होती थी। आरोप है कि कोलकाता नगर निगम के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम के करीबी के तौर पर ही उसे जाना जाता था।

जबरन वसूली, धमकी, डराने जैसे विभिन्न मामलों की कई धाराओं में शिकायत दर्ज होने के बाद रविवार (28 जून) की रात को पहले उसे हिरासत में लिया गया। लंबे समय तक पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि अब तक विभिन्न मामलों में KMC के 10 पार्षदों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Articles you may like: