कैलिफोर्निया : फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में कनाडा और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने हैं। इस अहम मुकाबले में कनाडा के कप्तान अल्फोंसो डेविस को शुरुआती प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। हालांकि चोट से उबर रहे डेविस को टीम में शामिल किया गया है और वह सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों की सूची में मौजूद हैं।
रॉयटर्स के अनुसार अल्फोंसो डेविस हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और उनकी फिटनेस को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी कारण कनाडा ने उन्हें शुरुआती टीम में शामिल करने का जोखिम नहीं लिया।
दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने मिडफील्ड को मजबूत करते हुए महत्वपूर्ण बदलाव किया है। टीम के प्रमुख मिडफील्डर टेबोहो मोकोएना की वापसी हुई है। वह पिछले मुकाबले में निलंबन के कारण दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैदान पर नहीं उतर सके थे। अब उन्होंने डिफेंसिव मिडफील्डर थालेंते मबाथा की जगह टीम में वापसी की है।
मेजबान देशों में शामिल कनाडा ने अपने शुरुआती संयोजन में चार बदलाव किए हैं। डिफेंस में मोइसे बॉम्बिटो ने ल्यूक डी फूगेरोल्स की जगह ली है। वहीं चोट से वापसी करने वाले स्टीफन यूस्टाकियो को मैथ्यू चोइनियर की जगह मिडफील्ड में शामिल किया गया है।इसके अलावा लियाम मिलर को अली अहमद की जगह मौका मिला है, जबकि आक्रमण पंक्ति में तानी ओलुवासेयी ने साइल लारिन की जगह ली है।
दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने अनुभवी प्लेमेकर थेम्बा ज्वाने के बिना मैदान पर उतरेगी। ज्वाने अभी भी तीन मैचों के निलंबन की सजा पूरी कर रहे हैं। उन्हें टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में सह-मेजबान मेक्सिको के खिलाफ रेड कार्ड मिला था।
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन:
रोएन विलियम्स, खुलिसो मुदाउ, मबेकेजेली म्बोकाजी, इमे ओकोन, ऑब्रे मोडिबा, स्पेफेलो सिथोले, टेबोहो मोकोएना, ओसविन अपोलिस, रेलेबोहिले मोफोकेन्ग, थापेलो मासेको, एविडेंस मक्गोप्पा।
कनाडा की संभावित प्लेइंग इलेवन:
मैक्सिम क्रेपो, अलिस्टेयर जॉनस्टन, मोइसे बॉम्बिटो, डेरेक कॉर्नेलियस, रिची लारिया, स्टीफन यूस्टाकियो, नाथन सालिबा, लियाम मिलर, ताजोन बुकानन, जोनाथन डेविड, तानी ओलुवासेयी।