🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

देर रात को अफगानिस्तान में पाकिस्तान का एयर स्ट्राइक, 29 की मौत सैंकड़ों घायल, क्या कराची हमले का है बदला?

पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने दावा किया कि आतंकी ठिकानों में बड़ी मात्रा में गोला-बारुद और हथियारों को भी नष्ट किया गया है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 29, 2026 10:15 IST

कराची के सिंध प्रांत में रेंजर्स के सदर ऑफिस पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना के 4 जवानों की मौत हो गयी थी। इसके बाद ही अफगानिस्तान पर पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक किया। रविवार (28 जून) की देर को हुए इस एयर स्ट्राइक में 29 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है।

वहीं सैंकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए हैं। हालांकि पाकिस्तान के शहबाज शरीफ की सरकार ने एयर स्ट्राइक में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के आतंकी होने का दावा किया है।

इस घटना के बाद से पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर एक बार फिर से उत्तेजना देखने को मिल रही है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अयातुल्ला तरार ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पहले अफगान सीमा से सटे खैबर पख्तूनख्वा के बज़ाउर जिले में जलमार्ग से अभियान चलाया।

Read Also | कराची में पाक रेंजर्स के ऑफिस के पास जोरदार धमाके के बाद गोलीबारी

उनका दावा है कि इस अभियान में तेहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का प्रमुख कमांडर खान फरोश समेत 4 आतंकी ढेर हो गया। दावा है कि इसके बाद अफगानिस्तान के पाकतिया, पाकतिका और कुनार प्रदेशों पर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया गया और उन्हें पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। इस हमले में 25 आतंकियों की मौत हो गयी है।

अपने X हैंडल पर अयातुल्ला तरार ने पोस्ट कर दावा किया है कि आतंकी ठिकानों में बड़ी मात्रा में गोला-बारुद और हथियारों को भी नष्ट किया गया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि पाकिस्तान हर समय शांति बनाए रखना चाहता है लेकिन देश के नागरिकों की सुरक्षा से हम कोई समझौता नहीं करेंगे।

उनका दावा है कि एयर स्ट्राइक में सिर्फ तेहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के ठिकानों को ही निशाना बनाया गया है। इस बारे में अभी अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार ने कोई बयान जारी नहीं किया है।

Read Also | पाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, बलूचिस्तान में दहशत से घरों से बाहर निकले लोग

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान में पुलिस और सेना पर हमले की कई घटनाएं घट चुकी हैं। शहबाज सरकार का दावा है कि इसके पीछे TTP का हाथ है। आरोप लगाया जा रहा है कि TTP तालिबान से अलग है लेकिन उनके बीच गहरा संबंध है।

पाकिस्तान का दावा है कि साल 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने के बाद से ही सीमावर्ती इलाकों में आतंकी घटनाएं बढ़ गयी है।

पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार TTP के आतंकियों को अपना समर्थन दे रही है। हालांकि अफगानिस्तान लगातार इन आरोपों का खंडन करता रहा है। इस बीच शनिवार (27 जून) की देर रात को कराची के गुलिस्तान-ए-जवाहर इलाके में सिंध रेंजर्स के सदर ऑफिस के सामने आतंकवादी हमला हुआ।

पहले तेज विस्फोट किया गया जिसके बाद ताबड़तोड़ गोलीबारी की गयी। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 4 जवानों के मारे जाने की जानकारी मिली है। पाकिस्तान का आरोप है कि इस हमले में TTP का हाथ है।

Articles you may like: